• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • सालों बाद Raw और SmackDown में पायरो को वापस लाने के पीछे की 3 बड़ी वजह
पायरो की वापसी हो सकती है 

सालों बाद Raw और SmackDown में पायरो को वापस लाने के पीछे की 3 बड़ी वजह

अगर कोई चीज़ फैंस सबसे ज्यादा याद करते है तो वो पायरो है। पायरो सुपरस्टार्स की एंट्रेंस को अच्छा बनाता था और इसके साथ यह डब्लू डब्लू ई (WWE) का भी एक बड़ा हिस्सा था।

Ad

2017 के बीच में WWE ने इसका इस्तेमाल करना रॉ और स्मैकडाउन और सामान्य पीपीवी में बंद कर दिया था। कंपनी ने पायरो का इस्तेमाल केवल अपने बड़े पीपीवी जैसे रेसलमेनिया, समरस्लैम और सऊदी अरब के शोज में किया।

Ad

दो साल से ज्यादा हो गया है और अबतक पायरो रॉ और स्मैकडाउन के एपिसोड्स में ज्यादा नहीं देखी गयी है लेकिन यह सब जल्द ही बदल जाएगा। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले हफ्ते से WWE के हर शो में पायरो देखने को मिलेगी। इस लेख में उन कारणों पर नजर डालेंगे जिनसे यह पता लगता है कि WWE पायरो को वापस क्यों ला रहा है।

Ad

ये भी पढ़ें: ब्रॉन स्ट्रोमैन पर जानलेवा हमला करने के बाद द फीन्ड ने मांगी माफी

Ad

#3 एक नए युग की शुरुआत को अलग दिखाने के लिए

Ad
द अंडरटेकर
Ad

WWE के हफ्ते का दूसरा बड़ा शो स्मैकडाउन 4 अक्टूबर 2019 (भारत में 5 अक्टूबर) को फॉक्स नेटवर्क पर चले जाएगा। इसका मतलब यह है कि WWE के 2 मेन शोज़ अलग अलग चैनल पर दिखाए जाएंगे (ये बदलाव इंडिया में लागू नहीं होगा)। इसलिए कह सकते है कि WWE एक नए युग में जा रहा है। जहां एक ब्रांड दूसरे ब्रांड से बहुत अलग हो सकता है।

Ad

अक्टूबर में दूसरे ड्राफ्ट के आने के बाद रॉ के सुपरस्टार्स स्मैकडाउन में नहीं जा पाएंगे और वैसे ही स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स रॉ में नहीं आ पाएंगे। बहुत समय बाद इन दोनों ब्रांड के बीच ऐसा विभाजन हो रहा है।

Ad

नए युग की शुरुआत को दिखाने करने के लिए रॉ और स्मैकडाउन दोनो अपना रूप बदल सकते हैं। ऐसा कह सकते है कि शायद स्मैकडाउन को अपनी पुरानी पहचान वापस मिल सकती है। इस हफ्ते दोनो ब्रांड्स ने आखिरी बार अपने पुराने डिज़ाइन में शो किया और अब अगले हफ्ते से दोनों ब्रांड्स का नया डिज़ाइन देखने को मिलेगा। इस अवसर को पायरो सिर्फ यादगार बनाएगी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 बजट में बढ़ोतरी

WWE
Ad

बहुत फैंस का मानना है कि WWE के शोज़ की गुणवत्ता पिछले कुछ सालों में कम हो गयी है। WWE पहले से कई ज्यादा पैसे कमा रहा है। पिछले 18 महीने में WWE ने USA नेटवर्क और FOX स्पोर्ट्स के साथ डील की। अब तक हमने ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल (2018), क्राउन ज्वेल (2018), WWE सुपर शोडाउन (2019) देखा है और इस साल क्राउन ज्वेल का दूसरा पार्ट अक्टूबर में देखने को मिलेगा। हर शो कंपनी को काफी फायदा करवा रहा है।

USA नेटवर्क के साथ WWE की (कम से कम) 5 साल की डील में कंपनी को सालाना 105 मिलियन डॉलर्स से भी अधिक का फायदा होता है। इसी तरह FOX स्पोर्ट्स ने WWE के साथ 1 बिलियन डॉलर में डील की है और इस कारण स्मैकडाउन इस नेटवर्क के चैनल पर दिखाएगा जाएगा। WWE इस समय बहुत पैसे कमा रही है और इसलिए वो पायरो का खर्च आराम से उठा सकती है।

#1 सुपरस्टार्स की एंट्रेंस को अलग तरह की पहचान देना

गोल्डबर्ग
Ad

रिंग एंट्रेंस हर सुपरस्टार के लिए बहुत महत्व रखता है। बहुत से WWE सुपरस्टार्स की एंट्रेंस इस तरह है जो बिना पायरो के पूरी नहीं लगती।

गोल्डबर्ग ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी एंट्रेंस के दौरान अगर पायरो ना हो तो काफी अजीब लगता है। इसके अलावा भी ऐसे कई रेसलर्स हैं जिनकी एंट्रेंस के दौरान जब पायरो का इस्तेमाल होता है तो फैंस को काफी अच्छा लगता है। बहुत से सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जो अपनी एंट्रेंस के समय धीरे धीरे चलते हुए रिंग में आते हैं (जैसे कि द अंडरटेकर) और पायरो का इस्तेमाल करने से एरीना में अलग माहौल बन जाता है।

Ad

Quick Links

Edited by
Ishaan Sharma
 
See more
More from Sportskeeda