WrestleMania 35 का शो कितने घंटे का होगा?

रैसलमेनिया WWE का एक ऐसा शो है जिसमें काफी मनोरंजन होता है। और इस शो को रैसलिंग का सबसे बड़ा शो कहा जाता है। ये शो अब तक 34 बार हो चुका है और इस साल ये शो 35वीं बार होगा। पहला रैसलमेनिया मैडिसन स्क्वायर गार्डन, न्यू यॉर्क सिटी, यूनाइटेड स्टेट्स में हुआ था। इस शो के दौरान जितने भी मैच हुए हैं वो सभी स्क्रिप्टेड रहे हैं। इस शो को देखने के लिए फैंस बड़ी संख्या में देश-विदेश से आते हैं। सबसे ज़्यादा फैंस रैसलमेनिया 32 के दौरान आए थे। रैसलमेनिया 32 को देखने के लिए 101,763 लोग स्टेडियम में मौजूद थे।

रैसलमेनिया के दौरान काफी ज़बरदस्त मोमेंट्स होते हैं इस साल इस शो के साढ़े छह घंटे का होने का अनुमान है, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 4.30 बजे से होगी और ये सुबह 10:30 तक चलेगा। अब तक का सबसे कम समय तक चलने वाला रैसलमेनिया 30 था, जो मात्र 3 घंटे, 53 मिनट, 37 सेकंड का था, जिसमें प्री-शो शामिल नहीं है।

Ad

ऐसी खबरें हैं कि इस साल का शो पूरे रैसलमेनिया इतिहास में सबसे बड़ा होगा। इस शो का हिस्सा हर कोई बनना चाहता है। जिसमें रैसलर्स के साथ-साथ सेलिब्रिटीज़ और अन्य लोग शामिल होते हैं। एक शो के तौर पर जितना पसंद इसे किया जाता है उतना शायद ही और कोई होता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि ये शो ना सिर्फ रैसलिंग बल्कि ग्लैमर का सबसे बड़ा शो होता है जिसमें लोग आकर चार चांद लगाते हैं। इस शो के दौरान कई बड़े सिंगर्स परफॉर्म करते हैं।

रैसलमेनिया में डोनल्ड ट्रम्प और माइक टायसन जैसे दिग्गज हिस्सा ले चुके हैं और इस शो की सबसे बड़ी खासियत है इसमें होने वाले निर्णय। कई निर्णय चौंकाने वालेेे यहां पर होते है। रैसलमेनिया 35 में 15 से ऊपर मैच कार्ड में शामिल किए गए है। इस हिसाब से भी देखा जाए तो ये काफी लंबा शो होने वाला है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda