• Sports News
  • WWE
  • WWE WrestleMania XL (WrestleMania 40)
  • WWE WrestleMania 37 में नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी बियांका ब्लेयर के बारे में 5 बातें जो आपको जाननी चाहिए 
बियांका ब्लेयर और मॉन्टेज फोर्ड

WWE WrestleMania 37 में नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी बियांका ब्लेयर के बारे में 5 बातें जो आपको जाननी चाहिए 

WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 के नाईट 1 में साशा बैंक्स (Sasha Banks) ने शो के मेन इवेंट में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के खिलाफ मैच में अपना SmackDown विमेंस टाइटल डिफेंड किया। इस मैच के दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला और साशा बैंक्स ने तो बियांका पर बढ़त बनाने के लिए कई मौकों पर उनके ही लंबे बालों का इस्तेमाल किया लेकिन यह चीज साशा पर ही भारी पड़ गई।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37 नाईट 1 में हुए सभी चैंपियनशिप मैचों और उनके नतीजों पर एक नजर

Ad

वहीं, बियांका ब्लेयर को भी इस मैच में साशा को हराने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, आखिर में वह अपना फिनिशिंग मूव लगाकर साशा को हराते हुए नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनने में कामयाब रही। इस आर्टिकल में हम नई SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर के बारे में 5 ऐसी बातों का जिक्र करने वाले हैं जो आपको जाननी चाहिए।

Ad

5- WrestleMania 37 में चैंपियन बनी बियांका ब्लेयर के पति WWE सुपरस्टार मॉन्टेज फोर्ड हैं

Ad
बियांका ब्लेयर और मॉन्टेज फोर्ड
Ad

यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि बियांका ब्लेयर, WWE सुपरस्टार और स्ट्रीट प्रॉफिट्स टीम मेंबर मॉन्टेज फोर्ड की वाइफ हैं। आपको बता दें, बियांका और मॉन्टेज दोनों ही अलग-अलग बैकग्राउंड्स से आते हैं और इन दोनों सुपरस्टार्स की सबसे पहले WWE परफॉर्मेंस सेंटर में मुलाकात हुई थी। इसके कुछ समय बाद ये दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 कारणों से बियांका ब्लेयर WrestleMania 37 में साशा बैंक्स को हराकर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनीं

Ad

आपको बता दें, बियांका ब्लेयर और मॉन्टेज फोर्ड ने साल 2017 में घोषणा की थी कि वे दोनों सगाई कर चुके हैं। वहीं, इसके एक साल बाद यह जोड़ी आखिरकार शादी के बंधन में बंधी। कपल होने की वजह से ये दोनों सुपरस्टार्स वर्तमान समय में WWE में ब्लू ब्रांड का हिस्सा हैं। अब जबकि, बियांका नई SmackDown विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं, यह देखना रोचक होगा कि मॉन्टेज फोर्ड अपने स्ट्रीट प्रॉफिट्स के साथी एंजलो डॉकिन्स के साथ मिलकर कब तक टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा कर पाते हैं।

Ad

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- बियांका ब्लेयर WWE में आने से पहले ट्रैक एथलीट रह चुकी हैं

बियांका ब्लेयर
Ad

बियांका ब्लेयर वर्तमान समय में WWE की सबसे एथलेटिक सुपरस्टार्स में से एक हैं और WWE का हिस्सा बनने से पहले वह एक ट्रैक एथलीट हुआ करती थी। आपको बता दें, ऑस्टिन ईस्ट मैग्नेट हाई स्कूल के ट्रैक टीम का हिस्सा रहते हुए वह 100 और 300 हर्ड्ल्स में कई स्टेट टाइटल्स जीत चुकी हैं।

बियांका ने कॉलेज में भी ट्रैक एथलीट के रूप में परफॉर्म करना जारी रखा और वह यूनिवर्सिटी ऑफ टेनिसी टीम का हिस्सा रहते हुए All-Sec और All-American चैंपियनशिप जीत चुकी थी। हालांकि, कॉलेज के बाद बियांका ने यह स्पोर्ट्स छोड़ने का फैसला किया।

3- बियांका ब्लेयर अपने जीवन में डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं

बियांका ब्लेयर और ट्रिपल एच
Ad

बियांका ब्लेयर वर्तमान समय में कई WWE फैंस के लिए रोल मॉडल हैं लेकिन कॉलेज के दिनों में एक ऐसा भी समय था जब बियांका घर से दूर रहते हुए अपने जीवन में संघर्ष कर रहीं थी। इस दौरान उन्होंने सुसाइड भी करने की कोशिश की थी।

इसके बाद बियांका को डिप्रेशन से उबारने के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। यही नहीं, बियांका को उनके परिवार वाले घर लेकर चले गए ताकि वह पूरी तरह ठीक हो सकें।

2- शिफ्टिंग रिब सिंड्रोम की वजह से WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर का क्रॉसफिट करियर तबाह हो गया था

बियांका ब्लेयर
Ad

बियांका ब्लेयर अपने करियर में क्रॉसफिट एथलीट के रूप में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, इस दौरान बियांका को शिफ्टिंग रिब सिंड्रोम नाम की बीमारी हो गई थी। इस वजह से बियांका को ऊपरी पेट और छाती के हिस्से में काफी दर्द होता था।

इस चीज ने बियांका के मुश्किले खड़ी कर दी थी और आपको बता दें, एक एथलीट के रूप में कम्पटीशन करते वक्त बियांका को इस स्थिति से उबरने में काफी संघर्ष करना पड़ता था। ऐसा लग रहा है कि WWE ज्वाइन करने के बाद बियांका ने इस चीज को कंट्रोल करना सीख लिया है।

1- WWE लैजेंड मार्क हेनरी ने बियांका ब्लेयर को पहला ट्रायआउट करने का मौका दिया था

बियांका ब्लेयर
Ad

शिफ्टिंग रिब सिंड्रोम की वजह से वजह से बियांका ब्लेयर का क्रॉसफिट एथलीट के रूप में करियर बर्बाद हो गया। इसके बाद बियांका को जॉब करने के लिए मजबूर होना पड़ा लेकिन उन्होंने अपने लाइफ में WWE सुपरस्टार बनने का फैसला किया।

सौभाग्य से बियांका को WWE लैजेंड मार्क हेनरी का मैसेज आया जिन्होंने बियांका को WWE के नजरों में लाने का काम किया। हेनरी ने साफ कर दिया कि वह उन्हें ट्रायआउट दिलाने में मदद करेंगे लेकिन बाकी का काम उन्हें खुद करना होगा। बियांका इस मौके का फायदा उठाकर WWE सुपरस्टार बनने में कामयाब रही और इसके लिए वह आज भी मार्क हेनरी की शुक्रगुजार हैं।

Ad
Edited by
Subham Pal
 
See more
More from Sportskeeda