• Sports News
  • WWE
  • WWE ने WrestleMania 37 में फैंस की वापसी का ऐलान किया, ट्विटर पर आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं
WrestleMania

WWE ने WrestleMania 37 में फैंस की वापसी का ऐलान किया, ट्विटर पर आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

WWE ने अगले तीन रेसलमेनिया(WrestleMania) इवेंट्स की तारीख और लोकेशन का ऐलान कर दिया है। पहले ही रिपोर्ट में आ गया था कि WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) अप्रैल में होगा और इसका आयोजन रेमंड जेम्स स्टेडियम, टैम्पा, फ्लोरिडा में होगा। WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 का आयोजन भी दो दिन होने वाला है।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर बड़ा खतरा मंडराया, सुपरस्टार ने दिया अचानक अटैक करने का बड़ा इशारा

Ad

WWE WrestleMania में फैंस की वापसी को लेकर बड़ी खबर

इतिहास में पहली बार पिछले साल की WrestleMania दो दिन की हुई थी। ऐसा ही इस साल भी होने वाला है। WrestleMania 36 का आयोजन WWE परफॉर्मेंस सेंटर से हुई थी। और कोई भी फैंस मौजूद नहीं था। लेकिन इस साल की WrestleMania में ऐसा नहीं होगा। WWE ने फैंस को लाने का प्लान बना लिया है।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस से लड़ चुके 129 किलो के सुपरस्टार ने बताया कि वो WWE में फ्यूचर में क्या बनना चाहते हैं

Ad
Expand Tweet

WWE की प्रेस रिलीज के अनुसार WWE ने WrestleMania 37 के आयोजन के लिए लोकल पार्टनर्स और ऑफिशियल सरकार से बात कर ली है। और जल्द ही कंपनी टिकटों की बिक्री भी शुरू कर देगी। आने वाले समय में इस चीज को लेकर पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

Ad

WrestleMania 36 का आयोजन पहले रेमंड जेम्स स्टेडियम में ही होने वाला था। लेकिन ये संभव नहीं हो पाया। लेकिन इस साल ये चीज फैंस को देखने को मिलेगी। WWE की तरफ से ये अच्छी खबर सभी के लिए सामने आई है। करीब एक साल होने वाला है WWE के सभी शोज बिना फैंस के आयोजित हुए है। लेकिन इस साल उम्मीद है कि WrestleMania से पहले फैंस की वापसी हो जाएगी। ये WWE का सबसे बडा़ इवेंट होता है। WWE की इस प्रेस रिलीज के बाद फैंस भी काफी खुश नजर आए।

Expand Tweet

(बहुत ही शानदार।)

Expand Tweet
Ad

(सभी चीजों को ध्यान में रखकर ये करना होगा। 25 प्रतिशत ही लोग होने चाहिए। मेरे हिसाब से ये अच्छी चीज होगी।)

Expand Tweet

(इस चीज का इंतजार अब ज्यादा नहीं होगा।)

Expand Tweet
Ad

(ये बहुत अच्छी खबर है।)

Expand Tweet

(टिकट लेेने का समय आ गया है।)

Expand Tweet
Ad

(मेरे हिसाब से ये चीज सही है। ये साल शानदार होने वाला है।)

इस खबर को सुनकर फैंस ने भी ट्विटर पर खुशी जताई है। और ये काफी अच्छी बात है। फैंस की वापसी का इंतजार सभी लोग कर रहे हैं। WWE सुपरस्टार्स भी इस बारे में कई बयान दे चुके हैं। अब देखना होगा कि WWE इस बात की पूरी जानकारी कब देता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda