• Sports News
  • WWE
  •  WWE राउंडअप: अंडरटेकर के रेसलमेनिया मैच पर बड़ा अपडेट, नंबर 2 पर एंट्री करेगा फेमस सुपरस्टार
WWE राउंड अप

 WWE राउंडअप: अंडरटेकर के रेसलमेनिया मैच पर बड़ा अपडेट, नंबर 2 पर एंट्री करेगा फेमस सुपरस्टार

WrestleMania 36 में अंडरटेकर के मैच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

द अंडरटेकर अगर रेसलमेनिया में ना आए तो अच्छा नहीं लगता है। पिछले साल रेसलमेनिया में अंडरटेकर नजर नहीं आए थे। 2018 में जॉन सीना के साथ एक छोटा सा मैच उनका था। पिछले साल रेसलमेनिया के बाद जून में सुपरशोडाउन में टेकर नजर आए थे। गोल्डबर्ग के साथ उनका मैच हुआ था।

Ad

इस हफ्ते Raw में ब्रॉक लैसनर के आने की वजह सामने आई

अगले हफ्ते होने वाली रॉ का हिस्सा ब्रॉक लैसनर होंगे। रॉयल रंबल से पहले ये अंतिम रॉ होगी। ये काफी मजेदार हैं कि लैसनर लगातार रॉ का हिस्सा अभी तक हो रहे हैं। इस हफ्ते आर ट्रुथ के साथ उनका सैगमेंट था। रॉयल रंबल को लेकर लैसनर लगातार बिल्डअप कर रहे हैं।

'द रॉक और विंस मैकमैहन ने मुझे काफी प्रेरित किया'

Ad

आर ट्रुथ WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। इस समय उन्हें इंटरटेनर के तौर पर जाना जाता है। 30 बार के वो 24/7 चैंपियन रह चुके हैं। हमेशा अपने प्रोमो में वो जॉन सीना के बारे में कुछ ना कुछ कहते हैं। जॉन सीना के वो बचपन के दोस्त हैं। एक रेसलिंग पॉडकास्ट में उन्होंने हाल ही में इंटरव्यू दिया और बताया कि वो किन से प्रेरित हैं।

रेसलिंग का बड़ा सुपरस्टार जल्द करेगा WWE के साथ बड़ी डील साइन?

Ad

WWE हमेशा से ही नए टैलेंट को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में रहता है। अब अपने पूल में विंस मैकमैहन एंड कंपनी बड़े फ्री एजेंट को शामिल कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार WWE अब पूर्व इम्पैक्स रेसलर किलर क्रॉस को साइन करना चाहता है।

Royal Rumble मैच में दूसरे नंबर पर एंट्री के लिए चौंकाने वाले सुपरस्टार का नाम सामने आया

रॉयल रंबल 26 जनवरी (भारत में 27 जनवरी) को होने वाली है। ब्रॉक लैसनर पहले एलान कर चुके हैं कि वो पहले नंबर पर एंट्री करेंगे और सभी को एलिमिनेट कर इतिहास बनाएंगे। इस घोषणा के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि कौन नंबर दो पर एंट्री करेगा।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda