• Sports News
  • WWE
  • WWE Royal Rumble 2024
  • जॉन सीना की वापसी पर अपडेट, WWE को हुआ बड़ा नुकसान, Royal Rumble 2021 का विजेता सामने आया?

जॉन सीना की वापसी पर अपडेट, WWE को हुआ बड़ा नुकसान, Royal Rumble 2021 का विजेता सामने आया?

WWE में दिनभर की सभी प्रमुख खबरें
Ad

WWE का बड़ा चैंपियन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारत के 5 सुपरस्टार्स के साथ आया नजर, रिंग में मचाया बवाल

WWE के भारतीय फैंस काफी सारे हैं और इसलिए WWE ने इंडिया के लिए एक खास शो का आयोजन किया। Superstar Spectacle शो 26 जनवरी भारत के 72वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर टेलीकास्ट किया गया।

WWE Superstar Spectacle: शार्लेट फ्लेयर ने दिया तिरंगे को खास सम्मान, भारतीय सुपरस्टार के साथ किया भांगड़ा

Ad

WWE Superstar Spectacle में भारत की विमेंस सुपरस्टार ने भी दम दिखाया। WWE की रिकॉर्ड विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने सरीना संधू (Sareena Sandhu) का साथ दिया। दोनों की जोड़ी थंडरडॉम से देख रहे हैं फैंस को काफी पंसद आई। इनका मैच पूर्व विमेंस चैंपियन नटालिया (Natalya) और बेली (Bayley) के खिलाफ हुआ।

गोल्डबर्ग, ड्रू मैकइंटायर और ऐज की वापसी से WWE पर मंडराया खतरा, Royal Rumble से पहले हुआ नुकसान

Ad

इस हफ्ते रॉयल रंबल(Royal Rumble) से पहले WWE रॉ(Raw) का अंतिम एपिसोड हुआ। रॉयल रंबल(Royal Rumble) को लेकर यहां बिल्डअप देखने को मिला। हालांकि WWE के इस शो को कोई खास फायदा नहीं हुआ। फैंस अब स्मैकडाउन( का इंतजार कर रहे हैं। व्यूअरशिप को लेकर भी इस बार नुकसान हुआ है। रेड ब्रांड का बुरा हाल लगातार जारी है।

WWE Raw में गोल्डबर्ग को बुक करने पर बुरी तरह से भड़का दिग्गज, बोली ये बात

WWE के दिग्गज रेसलर गोल्डबर्ग (Goldberg) ने वापसी की है और उनका मैच WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) में चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के खिलाफ मैच होने वाला है। अब WWE के पूर्व राइटर विंस रुसो (Vince Russo) ने बताया कि जिस तरीके से गोल्डबर्ग (Goldberg) को इस हफ्ते के लिए रॉ (Raw) के लिए बुक किया उससे वो खुश नहीं है।

WWE Superstar Spectacle में भारत का प्रतिनिधित्व करने बाद पूर्व चैंपियन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Ad

WWE इंडिया के खास शो Superstar Spectacle का समापन हो गया। ये शो शानदार रहा। WWE सुपरस्टार जिंदर महल(Jinder Mahal) ने इस खास शो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिंदर महल पूर्व WWE चैंपियन हैं। WWE करियर उनका शानदार रहा है। पिछले कुछ महीनों से वो अपनी इंजरी से जूझ रहे थे लेकिन इस शो में उन्होंने अपनी वापसी की।

WrestleMania 37 में होगी जॉन सीना की वापसी, प्रतिद्वंदी को लेकर भी बड़ा अपडेट

जॉन सीना(John Cena) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 में हिस्सा बार जॉन सीना की भी वापसी होगी। ये चीज अभी सामने नहीं आई है जॉन सीना पहले दिन रहेंगे या फिर दूसरे दिन। कौन उनका प्रतिद्वंदी होगा ये भी अभी बात सामने नहीं आई हैं।

Royal Rumble 2021 में ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर बहुत बड़ा चौंकाने वाला अपडेट सामने आया

ब्रॉक लैसनर(Brock Lesnar) की वापसी को लेकर कई सवाल इस समय खड़े हो रहे हैं। अगले हफ्ते रॉयल रंबल( Royal Rumble) का आयोजन होगा। पूर्व WCW स्टार पी.एन. न्यूज(P.N. News) ने कहा कि वो इस पीपीवी में वापसी करेंगे। उन्होंने ब्रॉक लैसनर की जल्द वापसी पर भरोसा जताया है। अब फैंस भी लैसनर को रिंग में जल्द से जल्द देखना चाहते हैं।

Royal Rumble 2021 में ऐज की एंट्री करने का असली कारण सामने आया

इस हफ्ते रॉ(Raw0 के एपिसोड में ऐज (Edge) ने चौंकाने वाली वापसी की। ऐज ने ऐलान किया कि वो इस साल होने वाले रॉयल रंबल(Royal Rumble) में हिस्सा लेने वाले हैं। बैथ फिनिक्स (Beth Phoenix) ने अब ट्वीट के जरिए बताया कि रॉयल रंबल(Royal Rumble) में ऐज हिस्सा लेने वाले हैं ये उन्होंने कैसे बताया।

WWE सुपरस्टार के ऊपर सवाल उठाना भारतीय फैन को पड़ा भारी, शानदार जवाब देते हुए कि बोलती बंद

हाल ही में WWE इंडिया का खास शो हुआ था। WWE सुपरस्टार मुस्तफा अली(Mustafa Ali) के एक ट्वीट ने थोड़ा बवाल पैदा कर दिया है। हालांकि इस सुपरस्टार ने बड़ी बात इसके बाद कही। मुस्तफा अली ने सभी को ये बता दिया कि वो आधे भारतीय हैं। ये बात उन्होंने एक फैन के ट्वीट पर दी। काफी गुस्से में ये सुपरस्टार नजर आया। फैन की बोलती बंद अली ने कर दी है।

WWE मेंस Royal Rumble 2021 के विजेता का नाम हुआ लीक?

WWE रॉयल रंबल(Royal Rumble) पीपीवी को अब बस कुछ ही दिन बचे हुए है। 31 जनवरी को WWE के इस बड़े शो का आयोजन होगा। मेंस और विमेंस रंबल मैच का विजेता इस बार कौन होगा इसे लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो गई है। WWE बैकस्टेज से इसे लेकर कुछ ना कुछ हिंट लगातार आ रहा है।

WWE Superstar Spectacle शो के बाद ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब, फैंस ने दारा सिंह को किया याद

26 जनवरी भारत के 72वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर WWE ने इंडिया (India) के लिए एक इवेंट आयोजित किया जिसका नाम WWE Superstar Spectacle रखा। इस शो में भारत के रेसलर्स के साथ साथ कंपनी के सुपरस्टार्स शामिल थे। इस शो की शुरुआत ट्रिपल एच (Triple H) के वॉइस ओवर से हुई जिसमें उन्होंने WWE के प्रति भारतीय फैंस की दिलचस्पी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि WWE को भारत के लोग कितना पसंद करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Ad
Edited by
Ujjaval Palanpure
 
See more
More from Sportskeeda