• Sports News
  • WWE
  • WWE न्यूज़: दिनभर की बड़ी खबरें- 13 दिसंबर, 2018

WWE न्यूज़: दिनभर की बड़ी खबरें- 13 दिसंबर, 2018

WWE न्यूज: TLC से पहले ब्रॉन स्ट्रोमैन का नया लुक सामने आया

दो हफ्ते पहले स्ट्रोमैन की एल्बो सर्जरी हुई है। पिछले महीने ही उनके चोट लग गई थी। लेकिन बाद में बॉबी लैश्ले, मैकइंटायर और बैरन कॉर्बिन ने खतरनाक अटैक कर दिया था। जिसके बाद उन्हें सर्जरी के लिए जाना ही पड़ा था। इसके बाद रॉ में सर्जरी के दौरान ही हॉस्पिटल से स्ट्रोमैन ने प्रोमो दिया था। बैरन कॉर्बिन को उन्होंने धमकी दी थी। और वापसी की बात भी कही थी। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि वो इसलिए ज्यादा टाइम लेंगे क्योंकि डॉक्टर ने उन्हें मना किया है। बैरन कॉर्बिन और स्ट्रोमैन की फ्यूड तब शुरू हुई थी जब क्राउन ज्वैल में पीछे से स्ट्रोमैन के ऊपर बैरन ने हमला कर दिया था। नतीजा ये था कि यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन को लैसनर ने हरा दिया था। WWE टीएलसी के लिए तैयार होने की वीडियो फैंस के लिए स्ट्रोमैन ने साझा की है। नाई की दुकान में वो गए थे, जहां से ये वीडियो उन्होंने शेयर किया।

Ad

WWE न्यूज: सैथ रॉलिंस ने डीन एंब्रोज के हील टर्न लेने का कारण बताया

सैथ रॉलिस ने डीन एंब्रोज द्वारा करेक्टर बदलने को लेकर बयान दिया। सैथ रॉलिंस ने कहा,"दिन खत्म होने तक समझ गया था कि एंब्रोज ने ऐसा क्यों किया। इसका सीधा-सीधा मतलब ये था कि रोमन रेंस चले गए थे। फिर कुछ बचा नहीं था। ये करना ही था। और अगर आप अपने आप को आगे बढ़ाना चाहते हो और नाम बनाना चाहते हो तो सही वक्त पर स्ट्राइक करना होता है। ये बात मुझे समझ आ गई थी। अगर आप कोई इम्पैक्ट ऱखना चाहते हो और गोल हासिल करना चाहते हो तो ये सबसे अच्छा टाइम था। क्योंकि शील्ड तो वैसे भी टूट ही गई थी।जब आप ये करते हो तो आप उस रात के हीरो रहते हो। लोग आपके बारे में बात करते हैं। डीन एंब्रोज ने भी ये ही किया। और उन्हें ये करना ही था।"

Ad

WWE न्यूज: TLC से पहले कई सुपरस्टार्स हुए बीमार

Ad

PWInsider और केजसाइट शीट्स की रिपोर्ट के अनुसार एलेक्सा ब्लिस और मैंडी रोज दोनों बीमार है। मैंडी रोज का मैच नेओमी के साथ इसी वजह से कैंसल कर दिया गया था। पिछले हफ्ते फिन बैलर ने रॉ में शानदार काम किया था। बैरन कॉर्बिन को उन्होंने टक्कर दी थी। इस हफ्ते ये ही काम सैथ रॉलिंस ने किया था। क्योंकि फिन बैलर इस हफ्ते मौजूद नहीं थे। टीएलसी में फिन बैलर का मुकाबला मैकइंटायर से तय किया गया है। रॉ के बाद पता चला था कि फिन बैलर बीमार थे इस वजह से मौजूद नहीं थे। टीएलसी तक उनके ठीक होने की उम्मीद है। प्लान के हिसाब से मैकइंटायर के साथ ही उनका मैच टीएलसी में होगा। एलेक्सा ब्लिस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपलोड की थी। जहां उन्होंने लिखा था कि वो बीमार है। मैंडी रोज ने भी अपनी बीमारी के बारे में बयान दिया। हालांकि एलेक्सा ब्लिस इंजर्ड भी है और फाइट नहीं कर पाएंगी। स्मैकडाउन में नेओमी का मुकाबला मैंडी रोज के साथ होने वाला था। लेकिन इसे कैंसल कर दिया गया था।


WWE न्यूज: केविन ओवेंस की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट

मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में ये बात कही कि केविन ओवेंस अब रिंग में वापसी के लिए तैयार है। लेकिन WWE रैसलमेनिया 35 से पहले तक इंतजार करना चाह रहा है। रैसलमेनिया 35 से पहले ही उनकी वापसी कराना चाहता है। जब से केविन ओवेंस को इंजरी आई है तब से वो टीवी में नजर नहीं आए है। सोशल मीडिया में वो हालांकि एक्टिव हैं।

Ad

WWE न्यूज: TLC से पहले SmackDown के लिए बुरी खबर सामने आई

इस हफ्ते की स्मैकडाउन लाइव काफी महत्वपूर्ण थी। क्योंकि टीएलसी से पहले ये अंतिम स्मैकडाउन है। रॉ में जहां पिछले तीन हफ्तों से नुकसान हो रहा है। वहीं स्मैकडाउन को जरूर फायदा हो रहा है। इस हफ्ते रॉ की व्यूवरशिप काफी घटिया थी लेकिन स्मैकडाउन की व्यूवरशिप में 1.5% की बढ़ोत्तरी हुई है। ये टीएलसी को देखते हुए कुछ अच्छी बात इस ब्रांड के लिए नहीं है। हालांकि ये इतनी ज्यादा खुशखबरी नहीं है। क्योंकि 2 मिलियन तक भी ये व्यूवरशिप नहीं पहुंच पाई। पिछले एक महीने से बुरा हाल हो गया है।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda