• Sports News
  • WWE
  • WWE न्यूज: WrestleMania 35 के लिए शॉन माइकल्स के प्रतिद्वंदी का खुलासा?

WWE न्यूज: WrestleMania 35 के लिए शॉन माइकल्स के प्रतिद्वंदी का खुलासा?

शॉन माइकल्स WWE के बहुत बड़े लैजेंड हैं। कई रिकॉर्ड और इतिहास उन्होंने यहां बनाए है। पिछले एक साल से वो दोबारा कंपनी में एक्टिव हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वो रैसलमेनिया 35 के बड़े स्टेज में रिंग में वापसी करेंगे?

रैसलमेनिया 26 के बाद शॉन माइकल्स ने रिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। अंडरटेकर के खिलाफ वो यहां मैच हार गए थे। हालांकि शॉन माइकल्स ने उस समय दोबारा कभी भी वापसी की बात भी कही थी। लेकिन फैंस को उनकी इस बात पर कभी भरोसा नहीं हुआ था। क्योंकि वो दोबारा रिंग में नहीं आए। शॉन माइकल्स ने फैंस से जो वादा किया था वो इस साल उन्होंने पूरा कर सभी को बता दिया की क्यों उन्हें लैजेंड कहा जाता है।

Ad

क्राउन ज्वैल पीपीवी में ट्रिपल एच के साथ उन्होंने केन और अंडरटेकर का सामना किया था। रिंग में उन्होंने अपना पुराना रूप दिखाया था। किसी को यकीन नहीं हुआ लेकिन शॉन माइकल्स ने कर के दिखाया। यहां ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स ने जीत हासिल की। तब से लगातार फैंस के दिमाग में ये चल रहा है कि शॉन माइकल्स अब रैसलमेनिया 35 का हिस्सा रहेंगे।

अब लगातार चारों तरफ ये अफवाहें फैल रही है कि रैसलमेनिया 35 का हिस्सा शॉन माइकल्स हिस्सा होंगे। अब सबसे मजेदार बात ये है कि उनका प्रतिद्वंदी कौन होगा।

जो पेशिच के हालिया एपिसोड में इस बात का खुलासा हुआ है। रैसलमेनिया 35 में शॉन माइकल्स के प्रतिद्वंदी और कोई नहीं बल्कि डेनियल ब्रायन हो सकते है।

Ad

डेनियल ब्रायन इस समय एजे स्टाइल्स के साथ फ्यूड में है। रैसलमेनिया सीजन तक वो चैंपियन बने रहेंगे या नहीं इस बात का अभी पता नहीं है। लेकिन एक बात तो पक्की है अगर इन दोनों के बीच मैच होता है तो फिर ये ड्रीम मैच होगा। रैसलमेनिया 35 के शो मे चार चांद लग जाएंगे।

WWE TLC से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, खबरें और प्रेडिक्शन यहां पढ़ें

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda