• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • गोल्डबर्ग की बुरी तरह बेइज्जती के बाद Royal Rumble से पहले WWE को लगा तगड़ा झटका
गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर

गोल्डबर्ग की बुरी तरह बेइज्जती के बाद Royal Rumble से पहले WWE को लगा तगड़ा झटका

WWE रॉ(RAW) का इस हफ्ते का एपिसोड कुछ खास नहीं रहा। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने अपना गुस्सा दिखाया। व्यूअरशिप में भी WWE के शो को ज्यादा फायदा नहीं हुआ। रोड टू रॉयल रंबल(Royal Rumble) इस समय चल रहा है। ऐसे में WWE को रेड ब्रांड से ज्यादा फायदा नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: WWE में जल्द हो सकती है वरुण धवन की एंट्री, दिग्गज सुपरस्टार्स करना चाहते हैं साथ में काम

Ad

WWE को नहीं हुआ ज्यादा फायदा

व्यूअरशिप थोड़ा बहुत बढ़ी है लेकिन अभी भी तीन घंटे में दो मिलियन को ये पार नहीं कर पाई। इस हफ्ते WWE RAW की व्यूअरशिप 1.854 मिलियन रही। लेकिन जो ट्रेंड चलता आ रहा है वो यहां भी दिखाया। पहले घंटे से तीसरे घंटे में जाने तक व्यूअरशिप का हाल बुरा हो गया। शो की शुरूआतक 1.991 मिलियन से हुए थी लेकिन अंतिम में ये 1.697 मिलियन में पहुंच गई।

RAW के लिए अच्छे संकेत सामने पिछले कुछ समय से नहीं आ रहे हैं। 31 जनवरी को Royal Rumble का आयोजन होगा। उससे पहले एक और रेड ब्रांड का एपिसोड होना बाकि है। हमेशा इस बड़े पीपीवी के दौरान रेड ब्रांड की व्यूअरशिप तगड़ी रहती है लेकिन इस बार बहुत ही बुरा हाल है। RAW तीन घंटे की होती है और इससे WWE को फायदे की उम्मीद रहती है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE RAW, अच्छी और बुरी बातें: गोल्डबर्ग की वापसी नहीं होने से मिली निराशा, फेमस सुपरस्टार ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

देखा जाए तो RAW में इस समय कोई भी खास स्टोरीलाइन नहीं चल रही है और ना ही कोई बड़ा सुपरस्टार मौजूद है। पिछले दो हफ्ते से कोरोना की वजह से WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर भी बाहर चल रहे हैं। इस वजह से भी काफी नुकसान हुआ है। गोल्डबर्ग भी नजर नहीं आए हेै। इस हफ्ते RAW में बहुत सारे ऐसे सैगमेंट दिखाए गए जिनका कोई महत्व नहीं था। फैंस को ये बिल्कुल भी समझ नहीं आए। द फीन्ड की वापसी भी नहीं हो रही है। पिछले साल हुए TLC पीपीवी के बाद से वो गायब है। उनकी जगह एलेक्सा ब्लिस हमेशा रैंडी ऑर्टन से बात कर रही है।

Ad

WWE को अब इस बारे में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ेगा। पिछले साल काफी नुकसान रेड ब्रांड की वजह से हुआ है। और इस बार भी ये ही हाल अभी तक नजर आ रहा है। आने वाले समय में इससे बहुत नुकसान हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda