• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE Raw प्रीव्यू: 8 अक्टूबर 2018

WWE Raw प्रीव्यू: 8 अक्टूबर 2018

सुपर शो डाउन शानदार रहा। और अब इसके बाद पहले रॉ का इंतजार सभी को है। ये रॉ काफी शानदार होने वाली है। सुपर शो डाउन में सभी को लगा था कि ट्रिपल एच और अंडरटेकर के बीच अंतिम मैच है। लेकिन सुपर शो डाउन के अंत में केन और टेकर ने दोबारा हमला उन पर कर दिया था। अब इसका अंजाम कहां तक जाएगा इसका इंतजार सभी को हैं?

Ad

अब विमेंस एवोल्यूशन की बारी भी है। रोंडा राउजी को यहां कौन विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती देगा ये सबसे बड़ी बात है। और इस रॉ में इसका पता चलेगा। शील्ड और डॉग्स ऑफ वार के बीच भी धमाका यहां देखने को मिलेगा।

Ad

चलिए नजर डालते हैं कि रॉ में क्या क्या होगा खास।

Ad

#रोंडा राउजी को कौन देगा चुनौती?

Ad
Ad

सुपर शो डाउन में रोंडा राउजी और बैला ट्विन्स ने मिलकर रॉयट स्क्वायड को हरा दिया था। लिव मोर्गन और साराह लोगन को ऑर्मबार देकर रोंडा राउजी ने मैच जीता था। अब विमेंस पीपीवी एवोल्यूशन की बारी है। इसके लिए रॉ में बिल्डअप शुरू हो जाएगा। रोंडा राउजी यहां अपना टाइटल डिफेंड करेंगी। लेकिन उन्हें चुनौती कौन देगा ये सबसे बड़ी बात होगी। रॉ में इसका पता चल जाएगा।

Ad

#क्या अंडरटेकर और ट्रिपल एच की दुश्मनी आगे बढ़ेगी?

Ad
Ad

सुपर शो डाउन में अंडरटेकर और ट्रिपल एच का मैच शानदार रहा था। सभी को लगा था कि ये इन दोनों के बीच अंतिम मैच होगा। लेकिन मैच के अंत में कुछ अलग ही हुआ। ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स ने केन और टेकर को गले लगाया। लेकिन दोनों ने ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स पर अटैक कर दिया। अब ये किसी के समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ। शायद अगले आने वाले पीपीवी में इनके बीच फिर मुकाबला देखने को मिल सकता है।

#सैथ, रोमन और डीन के लिए अगला कदम क्या?

सुपर शो डाउन में ब्रॉन स्ट्रोमैन की टीम को शील्ड ने हरा दिया। शील्ड अब उनसे और आगे चली गई है। तो दोनों तक हुंकार भरने की बारी है। हालांकि शील्ड में भी कुछ सही नहीं चल रहा है। डीन एंब्रोज पिछले दो हफ्ते से अलग ही किरदार में है। अब इन तीनों के लिए अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी।

#लैश्ले क्या अब इलायस और केविन से अकेले लड़ेंगे?

बॉबी लैश्ले ने जॉन सीना के साथ मिलकर इलायस और केविन ओवंस को सुपर शो डाउन में हराया। जॉन सीना तो अब नजर नहीं आएंगे। लेकिन बॉबी लैश्ले का अब साथ कौन देगा। लियो रस शायद उनका साथ देंगे। लेकिन अगर केविन और लैश्ले की फ्यूड आगे बढ़ेगी तो फिर ये भी एक अच्छा कदम होगा। कल रॉ में पता चलेगा की इनकी स्टोरीलाइन अब कहां तक जाएगी।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda