• Sports News
  • WWE
  • सुपरहीरो की फिल्म में नज़र आएगा WWE से निकाला गया सुपरस्टार 
विंस मैकमैहन

सुपरहीरो की फिल्म में नज़र आएगा WWE से निकाला गया सुपरस्टार 

WWE ने कुछ वक्त पहले काफी सारे सुपरस्टार्स को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया था। इसमें WWE के फेमस नाम जैसे रुसेव, जैका राइडर, रोवन, कार्ट एंगल और लियो रश शामिल थे। लियो रश वो सुपरस्टार हैं जिन्होंने पहले NXT में काम किया , फिर मेन रोस्टर में आए और फिर से NXT में गए। अब लियो रश ने बताया कि वो एक सुपरहीरो की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें-3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ रोमन रेंस वापसी के बाद लड़ सकते हैं

Ad
Expand Tweet

WWE ने जैसे ही काफी सारे सुपरस्टार्स को रिलीज किया उसके बाद से दुनियाभर की कंपनियां उन्हें साइन करने में लगी है। सबसे ज्यादा AEW रेसलर्स को साइन कर रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि लियो रश अब अपने म्यूजिक करियर पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एल्बम रिलीज की है। इसके अलावा अब उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वो फिल्मे दिखने वाले हैं।

WWE में कैसा रहा लियो रश का करियर?

Ad

लियो रश एक शानदार रेसलर्स थे क्रूजरवेट में बढ़िया काम करने के साथ साथ उन्हें मेन रोस्टर में बॉबी लैश्ले के साथ लाया गया। पहले लियो को बॉबी लैश्ले का मैनेजर माना जा रहा था लेकिन धीरे-धीरे वो भी फ्यूड में शामिल होते रहे। लियो रश ने अपनी रेसलिंग स्किल्स दिखाई। वहीं बॉबी लैश्ले और लियो रश की जोड़ी को तोड़ा गया और फिर से लियो रश को क्रूजरवेट की पिक्चर में शामिल किया गया।

ये भी पढ़ें-WWE सुपरस्टार ब्रे वायट के घर आया नन्हा मेहमान, फोटो की शेयर

Ad

खैर, अब लियो रश को WWE से निकाला जा चुका है और उनकी वापसी फ्यूचर में होती है या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं अब देखना होगा कि क्या लियो रश WWE की दुश्मन कंपनी AEW का हाथ थमाते हैं या फिर अपने म्यूजिक करियर को आगे बढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज जिनका कभी भी WWE में एक-दूसरे से सामना नहीं हुआ

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda