• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • आखिर क्यों कहा जाता है रोमन रेंस को WWE का “बिग डॉग"? 

आखिर क्यों कहा जाता है रोमन रेंस को WWE का “बिग डॉग"? 

WWE में रोमन रेंस बहुत बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं और वो खुद को WWE में 'बिग डॉग' कहलाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप सभी जानते हैं कि 'बिग डॉग' का अर्थ वास्तव में क्या होता है? आखिर क्यों रोमन रेंस को 'बिग डॉग' कहा जाता है? इस पोस्ट में हम उन ही चीज़ों के बारे में बात करेंगे।

अगर आप यह सोचते हैं कि 'बिग डॉग' का हिंदी अर्थ 'बढ़ा कुत्ता' होता है। तो आप गलत हैं, WWE में रोमन रेंस को किसी और वजह से 'बिग डॉग' कहा जाता है। तो चलिए जान लेते हैं कि वह वजह क्या है?

Ad

WWE में बिग डॉग कोई नाम नहीं है बल्कि यह उन रैसलर को कहा जाता है जिनके अंदर कुछ विशेष गुण होते हैं। रोमन फिलहाल तो कंपनी से बाहर हैं, पर वे एक न एक दिन अपनी वापसी जरूर करेंगे। रोमन रेंस के अंदर भी ऐसे कुछ खासियत है जिनके कारण उन्हें WWE का 'बिग डॉग' कहा जाता है। रोमन रेंस के अंदर जो पहली खासियत है वह यह है कि वह कंपनी के टॉप सुपरस्टार माने जाते हैं।

वे जिस भी इवेंट के लिए अनाउंस किए जाते हैं वहां की सभी टिकट बिना किसी दिक्कत के बिक जाती है। इस प्रकार देखा जाए तो रोमन रेंस WWE कंपनी के फेस माने जाते हैं। वे कंपनी के बेबीफेस भी हैं, लगभग हर इवेंट में वहीं मेन इवेंट के हिस्सा होते हैं।

Ad

रोमन रेंस के 'बिग डॉग' कहलाए जाने की दूसरी खासियत यह है कि वह एक हैवीवेट रैसलर हैं। जिस कारण उनकी रैसलिंग स्टाइल काफी पावरफुल देखने को मिलती है।

लाइटवेट रैसलर के विपरीत रोमन रेंस भारी से भारी रैसलर को आसानी से उठाकर पटक सकते हैं और रोमन रेंस बिग शो जैसे भारी से भारी रैसलर को भी हरा चुके हैं। रोमन रेंस के अंदर कुछ ऐसी खासियत है कि पूरे विश्व में उनकी फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। वैसे देखा जाए तो अमेरिका में उनके कुछ हेटर्स अधिक है।

Ad

वर्ल्ड वाइड देखा जाए तो रोमन रेंस को एशियाई देशों में काफी पसंद किया जाता है। जिस कारण वह अन्य सुपरस्टार्स से काफी भिन्न है। यहां तक कि जॉन सीना के बाद वे ही एशिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सुपरस्टार हैं।

यह वे कारण थे जिससे रोमन रेंस को मंडे नाइट रॉ और WWE का बिग डॉग कहा जाता है। हम रोमन रेंस के लिए दुआ करते हैं, कि वे जल्द ही ठीक हो जाए। आपको क्या लगता है रोमन कब रिंग के अपनी वापसी कर सकते हैं।

Get WWE News in Hindi Here

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda