• Sports News
  • WWE
  • WWE Royal Rumble 2024
  • WWE के यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का बदल जाएगा एंट्रेंस म्यूजिक, खुद दी बड़ी जानकारी 
WWE

WWE के यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का बदल जाएगा एंट्रेंस म्यूजिक, खुद दी बड़ी जानकारी 

WWE के यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने B/R Wrestling के साथ बात की और इसी दौरान उन्होंने अपने नए एंट्री म्यूजिक के बारे में बताया। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने बताया कि वो अपने नए एंट्री म्यूजिक पर काम कर रहे हैं और पूरा ट्रेक तैयार होने में वक्त लग जाएगा।

ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर के साथ Royal Rumble मैच में हुई थी बहुत बड़ी चीटिंग, 3 खतरनाक सुपरस्टार्स ने अटैक करते हुए किया था बाहर

Ad
हां हम लोग म्यूजिक पर काम कर रहे हैं लेकिन ये इतना आसान नहीं होता। क्योंकि इसमें किरदार को देखने होगा कि उसपर कैसा लगेगा। इसके लिए रैपर बुलाना पड़ता है, कुछ म्यूजिक पार्ट उसमें डालना पड़ता है।

WWE के ट्रायबल चीफ ने बताया कि अब उनका म्यूजिक काफी जाना पहचाना हो गया है। अब वक्त सही है कि वो म्यूजिक को बदल सके। रोमन रेंस ने साफ किया कि काम अभी म्यूजिक पर बाकी है लेकिन जैसे ही वो पूरा होगा सबके सामने आएगा। इसलिए सब्र रखना काफी जरुरी है।

ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार्स और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच मैच को लेकर ट्रिपल एच ने दिया चौंकाने वाला बयान

Ad
Expand Tweet

WWE में रोमन रेंस काफी समय से एक ही थीम का इस्तेमाल कर रहे हैं

Ad

WWE में साल 2014 के दौरान शील्ड को तोड़ा गया था जिसमें रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज थे। रोमन रेंस को शील्ड का म्यूजिक दिया गया जबकि सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज को नई थीम दी गई। रोमन रेंस इसी थीम के साथ साथ कई सारे शो में एंट्री करते रहे।

ये भी पढ़ें: WWE में जल्द हो सकती है वरुण धवन की एंट्री, दिग्गज सुपरस्टार्स करना चाहते हैं साथ में काम

रोमन रेंस ने पिछले साल SummerSlam 2020 में एंट्री की थी। इसके बाद PayBack में रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन बनाया। रोमन रेंस ने हील टर्न लेते हुए पहले अपने भाई जे उसो के साथ फ्यूड किया। इसके बाद ड्रू मैकइंटायर और अब केविन ओवेंस के साथ स्टोरीलाइन चल रही है। WWE में अब रोमन रेंस ट्रायबल चीफ हैं और Royal Rumble में अपना टाइटल डिफेड करेंगे।

Expand Tweet

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda