• Sports News
  • WWE
  • आखिर क्यों रोमन रेंस को Raw का जनरल मैनेजर नहीं बनना चाहिए?

आखिर क्यों रोमन रेंस को Raw का जनरल मैनेजर नहीं बनना चाहिए?

इस समय रोमन रेंस WWE से दूर चल रहे हैं। और इसका कारण उनकी बीमारी ल्यूकीमिया है। जो एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। इस बीमारी के कारण रोमन रेंस को एक से डेढ़ साल के लिए WWE से दूर रहना पड़ सकता हैं। हाल ही में एक खबर जो रोमन रेंस को लेकर WWE में वायरल हो रही हैं। जिसके अनुसार रोमन रेंस हमें WWE में अपनी वापसी मंडे नाइट रॉ के जनरल मैनेजर के रूप में कर सकते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं, कि आखिर क्यों रोमन रेंस को अभी WWE में अपनी वापसी जनरल मैनेजर के रूप में नहीं करनी चाहिए?

रोमन रेंस को उनकी बीमारी से पहले WWE में अधिकतर WWE दर्शकों द्वारा नापसंद किया जाता था, जिसका कारण WWE द्वारा उन्हें इतना अच्छा पुश करना था। जिस कारण अधिकांश WWE दर्शक रोमन रेंस से इस हेतु नाराज थे। लेकिन जब हमें मंडें नाइट रॉ के एपिसोड में रोमन रेंस की बीमारी के बारें में पता चला। तब वहां पर बैठा हुआ हर एक दर्शक, जो रोमन रेंस का फैन हो या न हो, वह भी रोमन रेंस को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहा था।

Ad

ऐसे में अब रोमन रेंस के फैन्स की संख्या भी काफी बढ़ चुकी हैं। इसके अलावा ये दर्शक रोमन रेेंस की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब यदि रोमन रेंस हमें मंडे नाइट रॉ के जनरल मैनेजर के रूप में बीमारी ठीक न होने पर भी अपनी वापसी करते हुए इतनी जल्दी नजर आए। तब रोमन रेंस को दर्शकों द्वारा वो सपोर्ट देखने को नहीं मिलेगा, जो रोमन रेंस को ल्यूकीमिया पूरी तरह से ठीक होने के बाद वापसी करने में मिलेगा।

इसके अलावा लोग रोमन रेंस को एक रैसलर की तरह WWE में लड़ते हुए देखना चाहते हैं, ना कि सिर्फ एक कर्मचारी के रूप में। ऐसे में रोमन रेंस अपनी बीमारी के कारण अभी तो किसी भी हालत में लड़ाई नहीं कर सकते हैं। तब उनका WWE में आना नहीं आना एक बराबर ही होगा। वहीं यदि रोमन रेंस अभी उनके घर में रहकर आराम करेंगे तो वह ल्यूकीमिया जैसी बीमारी से जल्द से जल्द रिकवर कर पाएंगे। तो ऐसा लगता है कि रोमन रेंस को अभी कोई जल्दबाजी वापसी के लिए नहीं करना चाहिए।

WWE से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda