• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • इस हफ्ते WWE SmackDown को कब, कहां और किस चैनल पर देख सकते हैं ?
रोमन रेंस

इस हफ्ते WWE SmackDown को कब, कहां और किस चैनल पर देख सकते हैं ?

रोमन रेंस और रॉबर्ट रूड के बीच पिछले हफ्ते स्मैकडाउन के दौरान लड़ाई हुई थी, और रॉबर्ट की वापसी ने रोमन और उनकी टीम के लिए परिणाम बदल दिए थे। अब इस हफ्ते रोमन रेंस अपना बदला लेने वाले हैं ये बात तय है। इसके इलावा दिग्गज केन स्मैकडाउन में आने वाले हैं जिसका ऐलान पहले ही हो चुका है। इसके साथ साथ क्या वो मेन इवेंट के दौरान आकर अगले हफ्ते के शो के लिए रोमांच बढ़ाएंगे। इसका जवाब स्मैकडाउन में ही मिल पाएगा।

ये भी पढ़ें: पेज की माँ ने उनकी WWE रिंग में वापसी को लेकर बोल दी बड़ी बातत

Ad

इसी के साथ साथ इंटकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए स्टोरी को आगे बढ़ाया जाएगा और रॉयल रंबल के लिए कहानी दिखेगी। माना जा रहा है कि कुछ सुपरस्टार्स अपने एंट्री को लेकर बोल सकते हैं। खैर. इस हफ्ते पूरा शो रोमन रेंस और उनकी दुश्मनी के साथ साथ केन की वापसी पर होगा क्योंकि काफी फैंस को लग रहा है कि केन रॉयल रंबल में अपनी एंट्री का एलान करने वाले हैं।

WWE स्मैकडाउन लाइव लोकेशन, तारीख और टाइम

वेन्यू: ग्रीन्सबोरो कोलोसियम, नॉर्थ कैरोलिना

Ad

तारीख: शुक्रवार 17 जनवरी, 2020 (भारत में 18 जनवरी, शनिवार)

भारत में स्मैकाउन के एपिसोड को सोनी टेन 1 और टेन 3 (हिंदी) में देख सकते हैं। 18 जनवरी को भारत में सुबह 6.30 बजे ये शो लाइव आएगा।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda