• Sports News
  • WWE
  • WWE के 11 सुपरस्टार्स जो भारतीय क्रिकेट टीम को हरा सकते हैं
WWE सुपरस्टार्स की क्रिकेट टीम कैसी होगी?

WWE के 11 सुपरस्टार्स जो भारतीय क्रिकेट टीम को हरा सकते हैं

WWE दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड है, जिसमें ऐसे कई बड़े-बड़े नामी सुपरस्टार्स हैं जिनकी गिनती दुनिया की सबसे नामी हस्तियों में भी की जाती है। भारत WWE के लिए सबसे बड़े मार्केट्स में से एक है, इसी कारण कंपनी के अधिकारी समय-समय पर भारतीय फैनबेस के लिए कुछ नया सामने लाते रहते हैं।

Ad

एक ऐसा देश जहां क्रिकेट सबसे ज्यादा खेले जाने वाले खेल हो, वहां किसी दूसरे स्पोर्ट के लिए अच्छे दर्शक बटोरना काफी मुश्किल है। इस मामले में विंस मैकमैहन(Vince Mcmahon) की रणनीतियों की तारीफ की जानी चाहिए, क्योंकि उन्हीं की बदौलत आज WWE के भारतीय फैंस की संख्या करोड़ों में पहुंच पाई है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे

Ad

अक्सर बड़े WWE सुपरस्टार्स भी भारत का दौरा करने यहां आते रहते हैं और यहां क्रिकेट में भी हाथ आजमा चुके हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि भारतीय क्रिकेट टीम और WWE सुपरस्टार्स से बनी क्रिकेट टीम का मैच हो तो वो कितना शानदार लम्हा होगा।

Ad

भारत की मौजूदा टीम के टॉप खिलाड़ी: विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल। रिज़र्व खिलाड़ी: कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मनीष पांडे।

Ad

आइए जानते हैं WWE सुपरस्टार्स की उस क्रिकेट टीम के बारे में जो भारतीय क्रिकेट टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं

Ad

11) WWE सुपरस्टार डॉल्फ जिगलर

Ad
वीरेंदर सहवाग और डॉल्फ जिगलर

साल 2016 में WWE के भारत दौरे पर डॉल्फ जिगलर को दिग्गज भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने क्रिकेट के खेल के गुर सिखाए थे। इस संबंध में ये कहना गलत नहीं होगा कि जिगलर सहवाग जैसी ताबड़तोड़ पारी खेल बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। बेन स्टोक्स के साथ भी उन्हें समय बिताते देखा गया था, इसलिए इंग्लैंड के स्टार ने उन्हें जरूर गेंदबाजी भी सिखाई होगी।

ये भी पढ़ें: 6 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद ज्यादा सफलता मिली

Ad

10)कोफी किंग्सटन, 9)ज़ेवियर वुड्स और 8)बिग ई(द न्यू डे के पूर्व मेंबर)

2019 में भारत में हुए WWE ट्राइआउट्स के दौरान उस समय द न्यू डे के तीनों मेंबर्स ने क्रिकेट के खेल में अपने हाथ आजमाए। एक समय पर जैसे सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की जोड़ी दूसरी टीमों पर भारी पड़ती थी, उसी तरह ये तीनों सुपरस्टार्स WWE की टीम में वही भूमिका निभा सकते हैं।

Ad

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

7)जिंदर महल

Expand Tweet
Ad

साल 2017 में जिंदर महल अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने थे। भारतीय फैनबेस को और भी बड़ा करने के लिए महल ने उसी साल भारत का दौरा किया। उस समय उन्होंने Special Olympics Bharat Kids संस्था के साथ मिलकर क्रिकेट के खेल में हाथ आजमाए। WWE टीम में कोई भारतीय सुपरस्टार ना हो तो फैंस का मजा किरकिरा हो जाएगा।

6)द मिज़

साल 2016 में WWE के इंग्लैंड दौरे पर पूर्व WWE चैंपियन द मिज़ ने दुनिया के टॉप ऑलराउंडरों में से एक बेन स्टोक्स से क्रिकेट के गुर सीखे। इसी संबंध में बात की जाए तो मिज़ WWE की क्रिकेट टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

5)ट्रिपल एच

ट्रिपल एच WWE के सबसे अनुभवी, सबसे सफल और सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने खुद की तुलना महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से भी की। उनका बयान दर्शाता है कि WWE की क्रिकेट टीम में द गेम को मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज का भार सौंपा जा सकता है।

4)जॉन सीना

जॉन सीना और शेन वॉट्सन
Ad

जॉन सीना जैसे करीब डेढ़ दशक तक WWE के मार्की सुपरस्टार बने रहे, जो हमेशा कंपनी के लिए फायदे का सौदा साबित होते आए हैं। उसी तरह WWE की क्रिकेट टीम के मार्की प्लेयर का स्थान 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना को सौंपा जा सकता है।

3)सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस
Ad

वैसे तो कोरोनावायरस पर अब काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन उस महामारी के समय में सैथ रॉलिंस का हील किरदार, उनकी मर्फी और मिस्टीरियो फैमिली के खिलाफ स्टोरीलाइन ने RAW के शोज़ को मुश्किल समय में भी फैंस के लिए दिलचस्प बनाए रखा था। इसलिए क्रिकेट टीम में भी रॉलिंस मुश्किल परिस्थितियों से अपनी टीम को बाहर लाने वाले खिलाड़ी की भूमिका निभा सकते हैं।

2)ड्रू मैकइंटायर- उपकप्तान

ड्रू मैकइंटायर
Ad

ड्रू मैकइंटायर इस समय WWE के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार हैं और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भी हैं। कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन कर वो अपने करियर के इस मुकाम पर पहुंचे हैं। मैकइंटायर टीम के उपकप्तान की भूमिका आसानी से निभा सकते हैं। अगर वो उपकप्तान होंगे तो कप्तान कौन होगा।

1)रोमन रेंस- कप्तान

रोमन रेंस

रोमन रेंस ना केवल मौजूदा WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं बल्कि ट्राइबल चीफ़ भी हैं। वो कंपनी के टॉप सुपरस्टार हैं और मौजूदा समय में उनका विलन किरदार फैंस के लिए सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है। इसलिए WWE की क्रिकेट टीम के कप्तान के विकल्प के तौर पर उनसे बेहतर कोई दूसरा सुपरस्टार नजर नहीं आता।

Ad
Edited by
Aakanksha
 
See more
More from Sportskeeda