• Sports News
  • WWE
  • WWE SummerSlam 2023
  • सैथ रॉलिंस ने बताया कि वो अब अपने सफेद वाले रिंग गीयर को क्यों नहीं पहनते
जॉन सीना को हराकर डबल चैंपियन बने थे सैथ

सैथ रॉलिंस ने बताया कि वो अब अपने सफेद वाले रिंग गीयर को क्यों नहीं पहनते

WWE में बहुत सारे सुपरस्टार्स हैं, जो एक ही तरह का रिंग गीयर पहनकर सालों रेसलिंग करते हैं। इनमें रोमन रेंस, जॉन सीना, अंडरटेकर, हल्क होगन, शार्लेट जैसे बड़े नाम हैं। वहीं सैथ रॉलिंस WWE के उन सुपरस्टार्स में से हैं, जो अपने रिंग गीयर में एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। बड़े इवेंट्स में सैथ रॉलिंस खास तरह का गीयर पहनते हैं। इनमें से काफी सारे गीयर सुपर हीरो और फेमस कैरेक्टर से प्रेरित होते हैं।

समरस्लैम 2015 में सैथ रॉलिंस, जॉन सीना के खिलाफ मैच के लिए सफेद वाले रिंग गीयर में उतरे थे। हाल ही में एक फैन ने रॉलिंस से 'मीट एंड ग्रीट' के दौरान सवाल किया कि वो क्यों सफेद गीयर को अब नहीं पहनते थे। सैथ रॉलिंस का कहना था कि विंस मैकमैहन को वो गीयर पसंद नहीं है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE Rumor राउंडअप- जॉन सीना ने रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान, रिकोशे की गर्लफ्रेंड जल्द हो सकती हैं WWE से बाहर

द बीस्टस्लेयर ने बताया, "विंस मैकमैहन मुझे वो रिंग गीयर पहनने नहीं देते। वो नहीं समझते कि लोगों को ये गीयर बहुत कूल लगता है। मुझसे बहुत बारे इस बारे में सवाल किया जाता है। शायद अब उस रिंग गीयर को आर्काइव (संग्रह) में रख दिया गया है, जिसे रेसलमेनिया Axxesses के दौरान दिखाया जाता है।"

सैथ रॉलिंस ने समरस्लैम 2017 में डैडपूल, समरस्लैम 2018 में थानोस के अलावा वाइटवॉकर से जुड़ा गीयर भी पहना था।

Ad

आपको बता दें कि समरस्लैम 2015 में WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस का सामना यूएस चैंपियन जॉन सीना के साथ था। इस मैच में शर्त 'विनर टेक्स ऑल' थी यानी जीतने वाले को दोनों चैंपियनशिप मिल जाती। करीब 20 मिनट तक चले मैच में सैथ रॉलिंस की जीत हुई और वो डबल चैंपियन बने।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda