• Sports News
  • WWE
  • SmackDown के 2 बड़े सुपरस्टार्स हुए चोटिल, WWE ने दिया अपडेट

SmackDown के 2 बड़े सुपरस्टार्स हुए चोटिल, WWE ने दिया अपडेट

इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन में काफी एक्शन देखने को मिला था। ओटिस और जे उसो को भी यहां इंजरी आ गई। WWE ने इंजरी अपडेट इसके बारे में दिया। जे उसो और रोमन रेंस ने इस शो की शुरूआत की थी। रोमन रेंस की बातों से जे उसो काफी गुस्सा हो गए थे।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Twitter Reaction: रोमन रेंस को दिग्गज द्वारा चैलेंज किए जाने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Ad

WWE ने दिया अपडेट

ओटिस और जे उसो की इंजरी को लेकर WWE ने अब अपडेट दिया है। जे उसो जब बैकस्टेज इस हफ्ते जा रहे थे तो ओटिस रिंग में आ रहे थे। ओटिस ने जे उसो को घूर कर देखा। बाद में रिंगसाइड में आकर जे उसो ने गुस्से में ओटिस को बुरी तरह पीट दिया था। मेन इवेंट में फिर जे उओ और केविन ओवेंस के बीच मैच हुआ था। केविन ओवेंस ने स्टील चेयर से बुरी तरह जे उसो को पीट दिया था।

Expand Tweet
Ad

जे उसो ने ओटिस के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। WWE मेडिकल में उन्हें ले जाया गया था। और बाद में खुलासा किया गया कि उन्हें बहुत जगह चोट लगी है। मशल्स और स्पाइन में उनकी गंभीर चोट आई है।जे उसो को भी केविन ओवेंस से मैच के बाद ट्रेनर के पास भेजा गया था। जहां से पता चला कि वीकनैश उन्हें बहुत हो गई है। साथ ही साथ चेयर के शॉट से कुछ नसों में उनकी काफी दर्द है। हालांकि खबर ये है कि जे उसो कुछ दिन बाद सही हो जाएंगे।

केविन ओवेंस ने जे उसो को बुरी तरह पीटा था। और इसके बाद ट्विटर पर रोमन रेंस ने भी केविन ओवेंस के एक्शन को गलत बताया था। इस मैच के बाद केविन ओवेंस ने रोमन रेंस को भी धमकी दी है। टॉकिंग स्मैक में भी केविन ओवेंस ने कह दिया है कि वो रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतेंगे।

Ad

अब अगले हफ्ते इस स्टोरीलाइन में कुछ नया मोड़ देखने को मिल सकता है। टीएलसी के लिए भी कुछ मैचों का ऐलान यहां से हो सकता है। इस स्टोरीलाइन में डेनियल ब्रायन भी शामिल हैं। वहीं अब ओटिस पर भी जे उसो ने हमला किया था। वो भी अपना बदला लेन को तैयार होंगे। अब देखना होगा कि इस कहानी में क्या-क्या नया मोड़ आने वाला है।

ये भी पढ़ें: WWE द्वारा SmackDown में की गई 3 बड़ी गलतियां जिसने शो का मजा पूरी तरह से किरकिरा किया

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda