Wrestlemania की सबसे आइकॉनिक एंट्रेंस

WWE Wrestlemania इतिहास के 5 सबसे आइकॉनिक एंट्रेंस

WWE रेसलमेनिया (Wrestlemania) आज प्रो रेसलिंग के ही नहीं बल्कि खेलों की दुनिया के सबसे बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले इवेंट्स में से एक बन चुका है। करोड़ों फैंस कई महीने पहले से ही इसका इंतज़ार कर रहे होते हैं और सभी स्टोरीलाइंस को करीब से फॉलो भी कर रहे होते हैं।

Ad

WWE में साल के सबसे शो में अक्सर सुपरस्टार्स अनोखे अंदाज में एंट्री लेते दिखाई देते रहे हैं। ऐसा शो के सैगमेंट्स को और भी यादगार बनाने के लिए किया जाता है। अंडरटेकर (Undertaker) और ट्रिपल एच (Triple H) जैसे बड़े सुपरस्टार्स लगातार Wrestlemania में आइकॉनिक तरीके से एंट्री लेते रहे हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania के इतिहास में सैथ रॉलिंस की 3 सबसे बड़ी जीत

Ad

उनके अलावा भी ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं, जिनकी Wrestlemania में ली गई एंट्री आज भी फैंस के लिए यादगार बनी हुई है। इसलिए आइए डालते हैं एक नजर WWE Wrestlemania के इतिहास के सबसे यादगार और आइकॉनिक रिटर्न्स पर।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास के 5 सबसे छोटे मेन इवेंट्स

Ad

ट्रिपल एच- Wrestlemania 30

Ad
WWE Wrestlemania 30 में ट्रिपल एच की एंट्री
Ad

ट्रिपल एच 14 बार के WWE वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और सबसे ज्यादा Wrestlemania मैच लड़ने के मामले में केवल अंडरटेकर से पीछे हैं। हालांकि उनका जीत प्रतिशत कुछ खास नहीं है, लेकिन Wrestlemania 30 में ली गई उनके द्वारा एंट्री, ऐसे दर्शा रही थी कि वो ही कंपनी के राजा हैं।

Ad

उनका सोने का ताज, स्कल मास्क और उनका कॉस्ट्यूम उन्हें राजा-महाराजा के समय में किसी बड़े विलन के रूप में प्रदर्शित कर रहा था। उनके साथ उस समय शार्लेट भी किसी वॉरियर के कॉस्ट्यूम में मौजूद थीं। Wrestlemania 30 में ट्रिपल एच को डेनियल ब्रायन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें: रैंडी ऑर्टन की Wrestlemania में 4 सबसे बड़ी जीत

ट्रिपल एच की इस तरह की एंट्री से प्रेरित होकर WWE Wrestlemania 34 में शार्लेट ने भी इसी थीम को आधार बनाकर एंट्री ली थी। वो एंट्री आज शार्लेट के करियर के सबसे यादगार लम्हों में से एक बनी हुई है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

शॉन माइकल्स- Wrestlemania 12

WWE Wrestlemania 12 के समय शॉन माइकल्स को जितना हो सकता था, उतना ताकतवर दिखाने की कोशिश की जा रही थी। शो में दोनों के बीच 60-मिनट आयरन मैन मैच लड़ा जाना था, इसलिए स्टोरीलाइन बिल्ड-अप के दौरान दोनों को ट्रेनिंग करते भी दिखाया गया।

शो के दिन माइकल्स ने फैंस के ऊपर बंधी रस्सी के सहारे रिंग में आए थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। माइकल्स की इस तरह एंट्री दर्शाती है कि अपने समय में वो कितने बड़े स्टार हुआ करते थे। शो में उन्हें ब्रेट हार्ट पर जीत मिली थी।

रुसेव- Wrestlemania 31

रुसेव
Ad

अमेरिका और रूस के संबंधों से पूरी दुनिया वाकिफ है, इसलिए WWE Wrestlemania 31 में बुल्गारियन प्रो रेसलर रुसेव की एंट्री को देख फैंस की आंखें फटी की फटी रह गई थीं। पहले लाना ने कई रूसी सैनिकों के साथ एंट्री ली, जो रूसी झंडे को लहराते हुए आगे बढ़ रहे थे।

दूसरी ओर रुसेव युद्ध के टैंक पर खड़े होकर रूस के झंडे को लहराते हुए नजर आए। उस समय उनका रुसेव डे गिमिक चरम पर था और एरीना में मौजूद फैंस काफी देर तक उन्हें टकटकी लगाए देखते रहे, क्योंकि इस तरह के ऐतिहासिक लम्हे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। दुर्भाग्यवश शो में उन्हें जॉन सीना के हाथों WWE यूएस चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी।

शिंस्के नाकामुरा- Wrestlemania 34

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि शिंस्के नाकामुरा का 'The Rising Sun', WWE इतिहास के सबसे आइकॉनिक थीम सॉन्ग्स में से एक रहा। 4 अप्रैल, 2017 में उनका मेन रोस्टर डेब्यू उनके एंट्रेंस सॉन्ग के कारण ही WWE के ऐतिहासिक लम्हों में से एक बना।

वहीं Wrestlemania 34 में उनकी एंट्री भी सबसे ऐतिहासिक मोमेंट्स में से एक रही। उनके थीम सॉन्ग की शुरुआत से लेकर अंत तक फैंस उन्हीं के सॉन्ग को गुनगुनाते रहे थे। उस मैच में उन्हें एजे स्टाइल्स के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी।

अंडरटेकर- Wrestlemania 30

अंडरटेकर की Wrestlemania की हर एक एंट्री अपने आप में खास रही है, उनकी उपलब्धियां ऐसी हैं कि Wrestlemania से हमेशा के लिए उनका नाम जुड़ चुका है। Wrestlemania 30 में उन्हें ब्रॉक लैसनर की चुनौती से पार पाना था।

ये Wrestlemania के इतिहास में अंडरटेकर की सबसे लंबी एंट्री रही, जो करीब 7 मिनट तक चलती रही थी। दुर्भाग्यवश आइकॉनिक एंट्रेंस लेने के बाद लैसनर के हाथों उनकी ऐतिहासिक Wrestlemania स्ट्रीक का अंत हुआ था।

Ad
Edited by
Aakanksha
 
See more
More from Sportskeeda