धाविका दुती चंद के परिवार ने उनके समलैंगिक रिश्तों पर आपत्ति जताई

Ankit
Asiaरम

सौ मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली धाविका दुती चंद ने अपने समलैंगिक रिश्ते की बात को स्वीकार किया है। लेकिन उनके इस फैसले के बाद दुती के परिवार ने आपत्ति जताई है।

दुती चंद की मां अखुजी चंद ने कहा "हम दुती के इस फैसले के बाद सदमे में हैं। हम उनके इस समलैंगिक रिश्ते को स्वीकार नहीं करते हैं। एशियाई खेलों में दुती को तीन करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली थी, हमने कुछ पैसो की मांग की थी। हमारी छः बेटियाँ हैं और हम व्यवसाय से बुनकर हैं, मगर उन्होंने हमारी बात नही मानी है। इसके अलावा दुती की बड़ी बहन सरस्वती का मानना है कि दुती को बहकाया जा रहा है।

इससे पहले दुती चंद ने एक महिला के साथ अपने सम्बंध होने की बात स्वीकार की थी। हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रही दुती ने कहा, ‘मेरे गांव की 19 साल की महिला से पिछले पांच साल से मेरा रिश्ता है। वह भुवनेश्वर के कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वह मेरी रिश्तेदार हैं और मैं जब भी घर आती हूं तो उनके साथ समय बिताती हूं। वह मेरे लिए जीवन साथी की तरह हैं और भविष्य में हैं उनके साथ घर बसाना चाहती हूं।’ उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल एतिहासिक फैसला सुनाते हुए आपसी सहमति से वयस्कों के बीच समलैंगिक रिश्तों को गैर आपराधिक करार दिया था, लेकिन ऐसे लोगों के बीच विवाह अब भी भारत में वैध नहीं है।"

गौरतलब है कि दुती चंद के नाम 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने मात्र 11.24 सेकेंड समय के साथ सौ मीटर दौड़ पूरी करके राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल हुए एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। अब उनका अगला लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करना है।