बैडमिंटन में भारत को दो कांस्य पदक, किदाम्बी श्रीकांत और महिला डबल्स जोड़ी ने जीता मुकाबला 

Kidambi Srikanth & Gayathri Gopichand-Treesa Jolly Bronze Medal - CWG 2022
Kidambi Srikanth & Gayathri Gopichand-Treesa Jolly Bronze Medal - CWG 2022

Commonwealth Games 2022 में भारत को बैडमिंटन में दो कांस्य पदक मिले हैं। पुरुष सिंगल्स में किदाम्बी श्रीकांत और महिला डबल्स में गायत्री गोपीचंद एवं तृषा जॉली की जोड़ी ने अपने-अपने मुकाबले जीते। सेमीफाइनल में मिली हार के बाद श्रीकांत और महिला डबल्स जोड़ी ने अच्छी वापसी की और अपने लिए पदक पक्का किया।

किदाम्बी श्रीकांत ने कांस्य पदक मुकाबले में सिंगापुर के जेसन टेह को 21-9, 21-18 से हराया। गायत्री गोपीचंद एवं तृषा जॉली की जोड़ी ने कांस्य पदक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की वेंडी चेन और ग्रोनए सोमरविल की जोड़ी को 21-15, 21-18 से हराया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में यह बैडमिंटन में भारत का 12वां और 13वां कांस्य है, वहीं कुल पदकों की संख्या 28 हो गई है। CWG 22 के आखिरी दिन भारत के पास तीन स्वर्ण पदक (महिला एवं पुरुष सिंगल्स, पुरुष डबल्स) जीतने का मौका रहेगा।

Quick Links