क्रिकेट के बाद बैडमिंटन भारत का दूसरा सबसे प्रसिद्ध खेल बन चुका है: पीवी सिन्धु

Rahul

भारतीय बैडमिंटन की स्टार महिला ख़िलाड़ी पीवी सिन्धु ने हाल ही में बैडमिंटन को भारत में क्रिकेट के बाद सबसे प्रसिद्ध खेल माना है। जापान ओपन में नोज़ोमी ओकुहारा से मिली हार के बाद पीवी सिन्धु ने एक निजी अख़बार के द्वारा पूछे गए इंटरव्यू में सवाल का जवाब देते हुए बताया कि बैडमिंटन भारत का दूसरे नंबर पर खेले जाना वाला खेल है और उन्होंने यह उत्तर बहुत सहजता के साथ दिया। सिन्धु ने बैडमिंटन खेल को प्रसिद्ध बताते हुए कहा कि हाँ बिल्कुल, क्रिकेट के बाद बैडमिंटन ही ऐसा खेल है, जिसने देश में सबसे ज्यादा प्रसिद्धता बटोरी है, जो बहुत ख़ुशी की बात है। रियो ओलिंपिक में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिन्धु ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने फ़ाइनल तक सफ़र तय किया। फ़ाइनल में उन्हें जापान की ओकुहारा ने हराया लेकिन ओकुहारा से कोरियाई ओपन के फाइनल में उन्होंने हिसाब चुकता किया। सिन्धु ने ओकुहारा को 22-20, 11-21, 21-18 से हराकर कोरियाई ओपन अपने नाम किया। पीवी सिन्धु अपना शानदार प्रदर्शन जापान ओपन में जारी रख नहीं पाई। यहाँ पर भी उन्हें एक बार फिर से ओकुहारा का सामना करना पड़ा।इस बार जीत जापानी ख़िलाड़ी ओकुहारा की हुई और जापान ओपन के दूसरे दौर में ही सिन्धु को बाहर का रास्ता देखना पड़ा । सिन्धु का बैडमिंटन को लेकर इस प्रकार के विचार रखना लाज़मी है। भारत में क्रिकेट के बाद कई खेलों को प्रसिद्धता मिल रही है, जिसमें बैडमिंटन भी शामिल है। रियो ओलिंपिक में भारत को बैडमिंटन में सिल्वर मेडल दिलाने वाली सिन्धु के अपने खेल को लेकर इस प्रकार के विचार से बैडमिंटन को भारत में और भी ज्यादा प्रसिद्धि दिलाएँगे।