प्रीमियर बैडमिंटन लीग के चौथे सीजन में चुने गए सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Enter caption

प्रीमियर बैडमिंटन लीग के चौथे सीजन के लिए सोमवार को नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान सभी 9 टीमों ने अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को चुना। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नु की टीम पुणे सेवन एसेस भी इस बार पीबीएल में शिरकत कर रही है और तापसी की फ्रेंचाइजी ने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट कैरोलिना मारिन को 80 लाख में खरीद कर शानदार टीम बनाई है।

तापसी की फ्रेंचाइजी ने 2.6 करोड़ रुपए खर्च कर कई खिलाड़ियों को खरीदा। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन हैदराबाद हंटर्स ने 80 लाख रुपए में ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधू को खरीदा। जबकि नॉर्थ ईस्ट वॉरियर्स ने इतने ही रुपए खर्च करके साइना नेहवाल को अपनी टीम में शामिल किया। 2017 के वर्ल्ड चैंपियन विक्टर एक्सेलस को अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स और किदंबी श्रीकांत को बेंगलुरु रैपटर्स ने खरीदा। वर्ल्ड के नंबर एक खिलाड़ी सोन वान हो को अवध वॉरियर्स की टीम ने 70 लाख में खरीदा। अश्विनी पोनप्पा को भी अवध वॉरियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया। दिल्ली डैशर्स ने एच एस प्रनोय के लिए 80 लाख की बोली लगाई। आपको बता दें पीबीएल का चौथा सीजन 22 दिसंबर से शुरु होगा।

आइए जानते हैं सभी टीमों और उनके खिलाड़ियों के बारे में:

हैदराबाद हंटर्स:

मेन्स सिंगल्स: ली ह्यून (60 लाख), राहुल यादव चित्ताबोइना (3 लाख), मार्क कालजोउ (7 लाख)

वुमेन्स सिंगल्स: पीवी सिंधू (80 लाख), साई उत्तेजिथा राव (1 लाख)

मेन्स डबल्स: किम सा रंग (45 लाख), अरुण जॉर्ज (1 लाख), बोडिन इस्सारा (21 लाख)

मिक्स्ड डबल्स: इयोम हे वोन (37 लाख), मेघना जाक्कमपुडी (3 लाख)

=====================================================================

मुंबई रॉकेट्स:

मेन्स सिंगल्स: समीर वर्मा (42 लाख), आंद्रेस एंटोनसन (55 लाख), प्रतुल जोशी (1 लाख)

वुमेन्स सिंगल्स: श्रियांसी परदेशी (1 लाख), अनुरा प्रभुदेसाई (1 लाख)

मेन्स डबल्स: मनु अट्टरी, ली योंग डेई (80 लाख), किम जी युंग (45 लाख)

मिक्स्ड डबल्स: पिया जेबादिया (15 लाख), कुहू गर्ग (2 लाख)

======================================================================

अवध वॉरियर्स:

मेन्स सिंगल्स: गुरु साईं दत्त (7 लाख), सोन वान हो (70 लाख), ली डोंग क्यून (36 लाख)

वुमेन्स सिंगल्स: रसिका राजे (2 लाख), बेवेन झांग (39 लाख)

मेन्स डबल्स: ली यांग (31 लाख), मिस्टर अर्जुन (5 लाख), मथियास क्रिस्टियानसेन (37 लाख)

मिक्स्ड डबल्स: अश्विनी पोनप्पा (32 लाख), संयोगिता घोरपड़े (1 लाख)

======================================================================

नॉर्थ ईस्ट वॉरियर्स:

मेन्स सिंगल्स: टैनोंगसैक साइनसोमबूनसुक (20 लाख), टिएन ह्यूेई (32 लाख), एएस सिरिल वर्मा (3 लाख)

वुमेन्स सिंगल्स: साइना नेहवाल (80 लाख), रितुपर्णा दास (6 लाख)

मेन्स डबल्स: यू यिओन सिओंग (49 लाख), लियाओ मिन चुन (20 लाख), ध्रुव कपिला (1 लाख)

मिक्स्ड डबल्स: किम हा ना (40 लाख), कुकापल्ली मनीषा (1 लाख)

======================================================================

पुणे सेवन एसेस

मेन्स सिंगल्स: ब्रिस लिवरडोएज (20 लाख), लक्ष्य सेन (11 लाख), सोनी ड्वई कुनकोरो (10 लाख), अजय जयराम (10 लाख)

वुमेन्स सिंगल्स: कैरोलिना मारिन (80 लाख), लिन जाएरस्फेलडट (31 लाख)

मेन्स डबल्स: व्लादिमिर इवोनोव (17 लाख), मथियास बोए (50 लाख)

मिक्स्ड डबल्स: चिराग शेट्टी (14 लाख), प्रजाक्ता सावंत (3 लाख)

======================================================================

चेन्नई स्मैशर्स:

मेन्स सिंगल्स: परुपली कश्यप (5 लाख), चोंग वेई फेंग (14 लाख), राजीव ओउसेफ (24 लाख)

वुमेन्स सिंगल्स: सुंग जी ह्युन (80 लाख), सैली राने (1 लाख)

मेन्स डबल्स: ऑर चिन चुंग (15 लाख), क्रिस एडकॉक (54 लाख), बी सुमिथ रेड्डी (10 लाख)

मिक्स्ड डबल्स: गैब्रिल्ले एडकॉक (36 लाख), रुतापर्णा पांडा (2 लाख)

=====================================================================

अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स:

मेन्स सिंगल्स: सौरभ वर्मा (16 लाख), विक्टर एक्सेलसन (80 लाख), डैरेन लिव (33 लाख)

वुमेन्स सिंगल्स: क्रिस्टी गिलमोर (26 लाख), वैष्णवी भाले (1 लाख)

मेन्स डबल्स: ली चुन हेई रेगिनाल्ड (18 लाख), सात्विकसाईंराज रंकिरेड्डी (52 लाख), के नंदगोपाल (1 लाख)

मिक्स्ड डबल्स: सिक्की रेड्डी (29 लाख), अनुष्का पारिख (3 लाख)

======================================================================

दिल्ली डैशर्स:

मेन्स सिंगल्स: एच एस प्रनोय (80 लाख), चिराग सेन (1 लाख), टॉमी सूजाएरटो (70 लाख)

वुमेन्स सिंगल्स: इवजेनिया कोसेत्सकाया (5 लाख)

मेन्स डबल्स: चाई बियाओ (42 लाख), मनीपोन्ग जॉन्गिट (23 लाख), वांग सिजी (15 लाख), विग्नेश देवलेकर (1 लाख)

मिक्स्ड डबल्स: ली चिया सिन (20 लाख), वी हरिका (1 लाख)

======================================================================

बेंगलुरु रैपटर्स:

मेन्स सिंगल्स: किदंबी श्रीकांत (80 लाख), बी साईं प्रणीत (32 लाख), मिथुन मंजुनाथ (2 लाख), नाइजुन तेन मिन (6 लाख)

वुमेन्स सिंगल्स: वू थी त्रांग (9 लाख)

मेन्स डबल्स: हेंद्रा सेतियावान (42 लाख), मार्कस एलिस (20 लाख), मोहम्मद अहसान (42 लाख)

मिक्स्ड डबल्स: लॉरैन स्मिथ (20 लाख), संजना संतोष (2 लाख)

Edited by सावन गुप्ता