BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) को हर कोई पसंद करता है। इस गेम के ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बहुत बेहतरीन स्किल्स का प्रदर्शन करते हैं। प्लेयर्स उनके गेमप्ले देखकर चीज़ें सीखने की कोशिश करते हैं, अगर आप कुछ साधारण बातों का ध्यान रखेंगे तो आपके गेमप्ले में तुरंत ही सुधार देखने को मिलेगा। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप BGMI में प्रोफेशनल प्लेयर्स की तरह खेल सकते हैं।
BGMI में 3 तरीके जिनसे आप प्रोफेशनल प्लेयर्स की तरह खेल सकते हैं
1) सोच-समझकर लैंडिंग करें
लैंडिंग का काफी अहम किरदार रहता है। आपको हमेशा ही अपने गेम खेलने के तरीके के अनुसार ही लैंड करना चाहिए। आपको फ्लाइट के दौरान शुरुआत में लैंड नहीं करना चाहिए। आपको ऐसी जगह लैंड करना चाहिए, जहां से आप सर्वाइव कर पाएं। इससे अंत में कम प्लेयर्स रहेंगे और आप प्रोफेशनल गेमप्ले दिखाकर जीत दर्ज कर पाएंगे।
2) हथियारों का चुनाव
फाइट्स के दौरान हथियारों का सबसे बड़ा किरदार रहता है। ऐसे में आपको हमेशा ही सबसे बेहतर गन्स को अपने साथ रखना चाहिए। इसके अलावा गन्स पर हाथ जमे हुए भी होना चाहिए। इसके लिए आप ट्रेनिंग मोड में जाकर अलग-अलग गन्स के साथ अभ्यास कर सकते हैं। क्लोज रेंज के लिए ज्यादा डैमेज या रेट ऑफ फायर वाली गन रखें।
3) टीम के बीच तालमेल रखें
BGMI में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हमेशा ही प्रोफेशनल प्लेयर्स अपने टीममेट्स के साथ खेलते हैं। इससे उनके बीच बेहतरीन तालमेल बनता है और कुल मिलाकर प्रदर्शन में बड़ा सुधार आता है। आपको बता दें कि अगर आप रैंडम खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे, तो कभी भी प्रो प्लेयर्स की तरह नहीं खेल पाएंगे।
(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)