BGMI में 3 तगड़े वॉइस पैक्स जिन्हें आपको खरीदना चाहिए

Battlegrounds Mobile India में 3 तगड़े वॉइस पैक
Battlegrounds Mobile India में 3 तगड़े वॉइस पैक

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) भारत का पसंदीदा बैटल रॉयल गेम है, जिसे एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा खेला जाता है। इस टाइटल में खिलाड़ियों को प्रभावित करने वाले अनोखे फीचर्स मिल जाते हैं, जिसमें गन स्किन्स, एक्स सूट, इमोट्स और रॉयल पास शामिल हैं। इसी बीच खिलाड़ियों को प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर्स के मजेदार आवाज में वॉइस पैक्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिन्हें गेम खेलते समय इस्तेमाल कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 तगड़े वॉइस पैक्स को लेकर बात करेंगे।


BGMI में 3 तगड़े वॉइस पैक्स जिन्हें आपको खरीदना चाहिए

1) Jonathan Gaming का वॉइस पैक

Jonathan Gaming एक बेहतरीन BGMI कंटेंट क्रिएटर और प्रोफेशनल प्लेयर हैं, जिन्हें भारत में करोड़ों फैंस के द्वारा पसंद किया जाता है। डेवलपर्स ने जनवरी 2023 में Jonathan का तगड़ा वॉइस पैक जोड़ा था। इनका वॉइस पैक खिलाड़ियों के लिए बढ़िया विकल्प होगा, क्योंकि उनके बोलने का अंदाज खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा प्रभावित करता है। आप स्टोर सेक्शन में जाकर UC की मदद से वॉइस पैक को खरीद सकते हैं।


2) Snax का वॉइस पैक

BGMI की गेमिंग कम्युनिटी में Snax एक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर हैं। वो उनके आधिकारिक चैनल पर रेगुलर लाइवस्ट्रीम करते हैं, जिन्हें लाखों खिलाड़ियों के द्वारा पसंद किया जाता है। वो हैदराबाद के रहने वाले हैं। आपको Snax गेमिंग का वॉइस पैक तीन भाषा में मिल जाएगा, जिसमें हिंदी, तमिल और अंग्रेजी शामिल हैं। डेवलपर्स ने इस मजेदार वॉइस पैक होली के खास अवसर पर जोड़ा था, जिसे स्टोर सेक्शन में जाकर UC की मदद से खरीद सकते हैं।


3) Payal का वॉइस पैक

Payal Gaming एक फेमस BGMI फीमेल कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं। उनकी लोकप्रियता की वजह से गेम के अंदर पहला फीमेल वॉइस पैक जोड़ा गया है, जो लड़कियों के लिए बढ़िया विकल्प है। डेवलपर्स ने इस अनोखे वॉइस पैक को 1.9 अपडेट में जोड़ा था, जिसे आप स्टोर सेक्शन में जाकर आसानी से खरीद सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में तगड़े वॉइस पैक्स को लेकर लेखक ने अपनी सलाह दी है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment