BGMI में 3 तगड़े हॉट ड्रॉप्स जिन पर अच्छे फिनिश निकालकर F/D रेश्यो बढ़ाया जा सकता है 

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में खिलाड़ियों को ढेरों मैप्स के विकल्प मिल जाते हैं। सभी प्लेयर्स Erangel मैप को ज्यादा खेलना पसंद करते हैं। इस मैप के अंदर ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालने पर F/D रेश्यो मेंटेन रहता है। हालांकि, Erangel मैप में कुछ चुनिंदा लोकेशंस मौजूद हैं, जिन पर लैंड करके प्लेयर्स अच्छे फिनिश निकाल सकते हैं और F/D रेश्यो को आसानी से बढ़ा सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 तगड़े हॉट ड्रॉप्स को लेकर बात करेंगे।


BGMI में 3 तगड़े हॉट ड्रॉप्स जिन पर अच्छे फिनिश निकालकर F/D रेश्यो बढ़ाया जा सकता है

1) Pochinki

Pochinki (Image via Krafton)
Pochinki (Image via Krafton)

BGMI में Erangel मैप की सबसे प्रसिद्ध जगह Pochinki है। यह एक हॉट ड्रॉप लोकेशन है, जहां लैंड करने के तुरंत बाद चारों तरफ विरोधियों की स्क्वाड देखने को मिल जाएगी। आपको विरोधियों से पहले लैंड करना होगा। अगर उतरने में लेट हो जाते हैं, तो विरोधियों की स्क्वाड आप पर हावी हो जाएगी। नए खिलाड़ियों को Pochinki के किनारे वाले घरों पर लैंड करना चाहिए, जिससे अच्छी लूट लेकर विरोधियों को चतुराई से फिनिश कर सकते हैं और F/D रेश्यो को बढ़ा सकते हैं।


2) Yasnaya Polyana

Yasnaya Polyana (Image via Krafton)
Yasnaya Polyana (Image via Krafton)

BGMI में ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालना चाहते हैं, तो खिलाड़ियों को Yasnaya Polyana लैंड करना चाहिए। इस जगह कम से कम विरोधियों की 4 से 5 स्क्वाड लैंड करती हैं। खिलाड़ियों को प्लेन पाथ देखकर लैंड करना होगा। इस जगह अनेक बिल्डिंग देखने को मिल जाती है, जिसमें कवर लेकर विरोधियों से फाइट ले सकते हैं और अच्छे फिनिश निकालकर F/D रेश्यो को बढ़ा सकते हैं। इस जगह खिलाड़ियों को ताकतवर लूट मिलती है, जिसे उठाकर दुश्मनों को फिनिश कर सकते हैं।


3) Georgopol City

Georgopol City (Image via Krafton)
Georgopol City (Image via Krafton)

BGMI में Georgopol City खतरनाक हॉट ड्रॉप माना जाता है। इस जगह रैंक पुश करने वाले खिलाड़ियों की स्क्वाड भी लैंड करती है। अगर खिलाड़ियों को अच्छे फिनिश निकालने हैं, तो उनके लिए Georgopol City बढ़िया विकल्प है। इस जगह लूट के लिए भी अच्छे आयटम्स मिल जाते हैं और सड़क के किनारे व्हीकल मौजूद होती है, जिसका उपयोग करके विरोधियों पर सीधे पुश कर सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में F/D रेश्यो को बढ़ाने के लिए तगड़े हॉट ड्रॉप्स को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment