BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में रैंक पुश करना बहुत ज्यादा मुश्किल काम माना जाता है, क्योंकि जैसे-जैसे रैंक पुश होती है और टियर एक के बाद एक बढ़ते जाते हैं, तो उसी के आधार पर लॉबी में प्रो-प्लेयर्स की एंट्री होती हैं और गेम खेलना उतना ही मुश्किल माना जाता है। इस वजह से रैंक पुश करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खैर, इस आर्टिकल में हम BGMI में रैंक से रैंक पुश करने को लेकर बात करेंगे।
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में तेजी से रैंक पुश कैसे करें?
1) स्प्रे देने में महारत हासिल करना होगा
BGMI में विरोधियों को फिनिश करना आसान नहीं होता है। हालांकि, ज्यादातर फाइट्स लॉन्ग रेंज में देखने को मिलती है और उस अवस्था में विरोधियों को स्कोप लगाकर सटीकता से डैमेज देना बहुत ज्यादा मुश्किल काम होता है, क्योंकि सभी खिलाड़ी रिकॉइल को कंट्रोल करने में असमर्थ रहते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को स्प्रे मारने में महारत हासिल करना होगा, तब जाकर अच्छे से फिनिश निकाल पाएंगे और तेजी से रैंक को बढ़ा पाएंगे।
2) मैप का ज्ञान अच्छे से होना चाहिए
BGMI में खिलाड़ियों को खास तौर पर एक ही मैप में रैंक पुश करना चाहिए, क्योंकि बार-बार एक ही मैप में सर्वाइव करेंगे, तो मैप के अंदर मौजूद जगहों का ज्ञान अच्छे से हो जाएगा और सर्वाइवल समय को आसानी से बढ़ा पाएंगे। इसके अलावा आपको व्हीकल का उपयोग करके जगह बदलते रहना चाहिए, जिससे आप अच्छे रैंक पॉइंट्स निकालने में सफल होंगे।
3) अपनी स्क्वाड के साथ गेम खेलकर तेजी से रैंक पुश कर पाएंगे
BGMI में खिलाड़ियों को अपनी स्क्वाड के साथ हर दिन गेम खेलना होगा। ऐसा करने पर खिलाड़ी आसानी से रैंक पुश कर पाएंगे और अच्छे टियर को पाने में सफल हो पाएंगे। हमें अच्छे से जानकारी पता है कि रैंडम खिलाड़ियों के साथ गेम खेलते हैं, तो रैंक पुश करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और वो नॉक होने पर रिवाइव भी नहीं देते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को अपनी स्क्वाड के साथ गेम खेलकर अच्छे रैंक पॉइंट्स बढ़ाना चाहिए।
