BGMI में 2.8 अपडेट की संभावित रिलीज डेट, समय और फीचर्स की जानकारी

Battlegrounds Mobile India (Image via Garena)
Battlegrounds Mobile India (Image via Garena)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) की तीन महीने की परीक्षण अवधि सफलतापूर्वक समाप्त हुई और गेमिंग कम्युनिटी आने वाले अपडेट को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है। हाल ही में BGMI के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर नया टीजर जारी किया गया है जिसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की झलक देखने को मिली है और उन्हें गेम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

आपको बता दें, Krafton inc. के डेवलपर्स ने 9 अगस्त 2023 को इन-गेम 2.7 अपडेट प्रस्तुत किया था और अब सभी प्लेयर्स 2.8 अपडेट की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 2.8 अपडेट के फीचर्स, रिलीज डेट और समय को लेकर जानकारी देने वाले हैं।


BGMI में 2.8 अपडेट की संभावित रिलीज डेट, समय और फीचर्स की जानकारी

BGMI से प्रतिबंध हटाने के बाद इन-गेम तीसरा 2.8 सफलतापूर्वक अपडेट देखने को मिलेगा। गेमिंग कम्युनिटी के प्लेयर्स उम्मीद कर रहे हैं कि यह अपडेट 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, भारत में 2.8 अपडेट की संभावित रिलीज डेट 11 अक्टूबर बताई जा रही है।

youtube-cover

इस अपडेट को एंड्रॉइड डिवाइस पर पहले लॉन्च किया जाएगा और फिर iOS डिवाइस पर देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि एंड्रॉइड डिवाइस पर सुबह 11:30 बजे और iOS डिवाइस पर शाम 4 बजे उपलब्ध होगा।

आपको बता दें, A1 रॉयल पास 3 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा और C4S12 (Cycle 4 Season 12) का समापन 21 अक्टूबर को होगा। हालांकि, अभी तक Krafton inc. के डेवलपर्स ने आधिकारिक रूप से रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। इस वजह से खिलाड़ियों को इंतजार करना चाहिए, क्योंकि अभी तक सभी अपडेट को डेवलपर्स ने सुचना के आधार पर रिलीज किया है।


BGMI के 2.8 अपडेट में आने वाले फीचर्स पर एक नजर

youtube-cover

BGMI के 2.8 अपडेट में खिलाड़ियों को शानदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है। यहां पर कुछ चुनिंदा फीचर्स की जानकारी दी गई है:

  • नया ज़ोंबी ऐज मोड
  • KFC कोलैबरेशन
  • नया WOW मोड बदलाव और क्रिएशन
  • फायरआर्म्स में बदलाव - क्रॉसबो, ACE32 और Honey बेजर
  • पॉपुलैरिटी बैटल इवेंट
  • नया सीजन - C5S13
  • क्लासिक मोड में सुधार
Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment