एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर BGMI 1.9 अपडेट आसानी से कैसे डाउनलोड करें? 

BGMI 1.9 अपडेट एंड्रॉइड और iOS (Image Credit : BGMI)
BGMI 1.9 अपडेट एंड्रॉइड और iOS (Image Credit : BGMI)

Battlegrounds Mobile India को दुनिया का सबसे फेमस बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को Krafton के डेवेल्पर्स ने 2 जुलाई 2021 को एंड्रॉइड डिवाइस पर पेश किया गया था। इस बैटल रॉयल गेम के डेवेल्पर्स खिलाड़ियों को समय-समय पर खास फीचर्स और अनोखे रिवॉर्ड के साथ अपडेट प्रदान करते रहते हैं।

सभी गेमर्स को 1.9 अपडेट का काफी समय से इंतजार था। वर्तमान में डेवेल्पर्स ने इन-गेम 1.9 अपडेट होली के दिन शामिल कर दिया था। इस नए अपडेट में काफी सारे बदलाव किये गए है। प्लेयर्स नए अपडेट को डायरेक्ट एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई जानकारी को फॉलो कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर BGMI 1.9 अपडेट आसानी से कैसे डाउनलोड करें, बताने वाले हैं।


एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर BGMI 1.9 अपडेट आसानी से कैसे डाउनलोड करें?

youtube-cover

सभी गेमर्स तुरंत एंड्रॉइड डिवाइस के गूगल प्ले स्टोर और iOS डिवाइस के लिए एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके आलावा खिलाड़ियों को एक खास कूपन भी प्राप्त हो रहा है।

हालांकि, वह प्लेयर्स जिसे BGMI 1.9 अपडेट को डाउनलोड करने में परेशानियाँ मिल रही है। उन खिलाड़ियों को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, अधिकांश गेमर्स वेबसाइट का उपयोग करके अपडेट डाउनलोड करने पसंद करते हैं। नीचे मौजूद भरोसेमंद स्टेप्स को फॉलो करके 1.9 अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।

एंड्रॉइड डिवाइस

स्टेप 1: खिलाड़ियों को डिवाइस में Google Play Store ओपन करना पड़ेगा। उसके बाद सर्च बॉक्स में BGMI गेम को टाइप करें।

स्टेप 2: राइट साइड अपडेट बटन पर क्लिक करें। डाउनलोड होने के बाद इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: उसके बाद लॉगिन करके नए फीचर्स का मनोरंजन करें।

iOS डिवाइस

स्टेप 1: एप्पल स्टोर ओपन होने के बाद खिलाड़ियों को प्रोफाइल बटन पर क्लिक करना पड़ेगा।

स्टेप 2: पेंडिंग अपडेट सेक्शन में खिलाड़ियों को Battlegrounds Mobile India का चयन करना पड़ेगा।

स्टेप 3: अपडेट बटन पर क्लिक करें। उसके बाद नए फीचर्स का आनंद ले सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports