BGMI और PUBG Mobile के फैंस जरूर ही यश "Viper" सोनी के नाम से जरूर परिचित होंगे। वो गुजरात से हैं और भारतीय गेमिंग कम्युनिटी में उनका नाम काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। वो कई बार Team SouL का बड़े टूर्नामेंट्स में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
Viper काफी प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं और वो लाइव स्ट्रीम भी करते हैं। साथ ही LOCO पर भी अपना कंटेंट डालते हैं। वो मोबाइल और PC गेम खेलते हैं। BGMI के बैन के बाद उनके द्वारा अन्य गेम्स को भी ट्राय किया गया है। इस आर्टिकल में हम उनकी BGMI ID, स्टैट्स और अन्य जानकारी पर नज़र डालेंगे।
Viper की BGMI ID, स्टैट्स और अन्य जानकारी
Viper's BGMI ID and IGN
Viper की Battlegrounds Mobile India ID 587552420 है। वो SouLViper नाम से जाने जाते हैं और इसमें SouL उनकी Team SouL से जुड़ा हुआ है। वो 78 लेवल पर हैं और उनकी एवोग्राउंड लेवल 54 की है। Viper असल में S8ULOfficial क्लेन के सदस्य हैं।
उनके स्टैट्स और रैंक
S8UL के अन्य दोस्तों की तरह ही Viper ने भी 29 मई 2023 में गेम के वापस आने के बाद से ही से खेलना शुरू कर दिया। नए सीजन साइकिल 4 सीजन 11 की शुरुआत 2 जून से हुई थी। इसके बाद Viper ने रैंक बढ़ाई है। वो Crown V टियर पर अभी हैं।

Viper ने नए सीजन में अभी तक 96 स्क्वाड मैचों में हिस्सा लिया है। इस दौरान वो 24 में जीत हासिल करने में सफल हुए हैं और इस हिसाब से देखा जाए तो उनका जीत प्रतिशत 25.0% का है। वो 71 मैचों में टॉप 10 में पहुंचे हैं। Viper का कुल डैमेज 71578.9 का है। उनका F/D रेश्यो 4.28 का है और वो 411 किल्स कर चुके हैं।
नोट: इस आर्टिकल में 8 जून तक के स्टैट्स मौजूद हैं। आगे जाकर इसमें बदलाव संभव है।
