Commonwealth Games 2022 के सातवें दिन बॉक्सिंग में भारत के चार और पदक पक्के हो गए हैं। पुरुष 51kg वर्ग में अमित पंघल, पुरुष 67kg में रोहित टोकस, पुरुष +92kg में सागर और महिला 60kg वर्ग में जैस्मिन लम्बोरिया ने क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में जीत हासिल की और सेमीफाइनल में पहुंचते ही अपने लिए पदक पक्का कर लिया।
क्वार्टरफाइनल में अमित पंघल ने स्कॉटलैंड के लेनन मुलिघन, रोहित टोकस ने निउए के जेवियर मताफ़ा और सागर ने सेशेल्स के केडी एग्नस को हराया। महिला वर्ग में जैस्मिन लम्बोरिया ने न्यूजीलैंड की ट्रॉय गार्टन को हराया।
इससे पहले कल महिला 48 kg वर्ग में नीतू, महिला 50 kg वर्ग में निखत ज़रीन और पुरुष 57 kg में मुहम्मद हुसामुद्दीन ने क्वार्टरफाइनल में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था और अपने लिए पदक पक्का किया था।