Cricket Records: टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीन बल्लेबाज

Nikky
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

टी20 क्रिकेट को काफी पसंद किया जा रहा है। कम समय में टी20 क्रिकेट ने दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता में काफी इजाफा कर लिया है। टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज चौकों-छक्कों की बरसात करते हैं, जिससे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलता है।

टी20 इंटरनेशनल में शतक बनाना आसान काम नहीं होता है। बहुत कम बल्लेबाज ही टी20 इंटरनेशनल में शतक बना पाए हैं।

हालांकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में 3 बल्लेबाज ऐसे भी है, जिन्होंने 3 या उससे ज्यादा शतक लगाए हुए हैं। आज हम उन तीन बल्लेबाजों की ही बता करने जा रहे हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 3 या उससे ज्यादा शतक लगाए हैं।

यह भी पढें: हर टीम का एक महंगा खिलाड़ी जिसे रिलीज कर देना चाहिए

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 4 शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपना पहला टी20 शतक साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में बनाया था। इस मैच में उन्होंने 66 गेंदों पर 106 रन की पारी खेली थी। हालांकि भारतीय टीम यह मैच हार गई थी।

इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा शतक साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में बनाया था। जहां उन्होंने मात्र 43 गेंदों पर 118 रन बना दिए थे।

उन्होंने अपना तीसरा टी20 शतक इंग्लैंड के खिलाफ साल 2018 में बनाया था। उन्होंने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेल भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। उनका चौथा शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2018 में लखनऊ के मैदान पर आया था। जहां उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 111 रन की पारी खेली थी।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

कॉलिन मुनरो

कॉलिन मुनरो
कॉलिन मुनरो

न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज कॉलिन मुनरो टी20 इंटरनेशनल में कुल 3 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बांग्लादेश के खिलाफ साल 2017 में लगाया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ माउंट मॉन्गलई में 54 गेंदों पर 101 रन की शतकीय पारी खेली थी।

उनका दूसरा शतक भारत के खिलाफ राजकोट में आया था। साल 2017 में भारत के खिलाफ उन्होंने मात्र 58 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन की नाबाद पारी खेली थी।

अपना तीसरा टी20 शतक उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2018 में माउंट मॉन्गलई में ही बनाया। अपने तीसरे शतक में उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 104 रन बना डाले थे।

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल भी 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं। उन्होंने अपना पहला शतक श्रीलंका के खिलाफ 2016 में लगाया था। उन्होंने 65 गेंदों पर 145 रन की नाबाद पारी खेली थी।

उनका दूसरा शतक साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ आया था। होबार्ट के मैदान पर उन्होंने 58 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए थे। उनका तीसरा टी20 शतक भारत के खिलाफ बेंगलुरु में आया था। उन्होंने भारत के खिलाफ 55 गेंदों पर 113 रन की नाबाद पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता