वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले तीन विदेशी बल्लेबाज

Enter caption

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में वैसे तो हमें टेस्ट मैच के दौरान कई दोहरे शतक लगते हुए नजर आए हैं, लेकिन वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में बहुत कम ही ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने एक पारी में 200 से अधिक रन बनाए हैं। हम भारतीयों के लिए गर्व की बात यह है कि इन कुछ खिलाड़ियों में से सर्वाधिक खिलाड़ी भारत के ही हैं जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है।

वनडे में अभी तक आठ बार दोहरे शतक लगाए जा चुके हैं और इनमें से सबसे ज्यादा 5 दोहरे शतक भारतीय खिलाड़ियों ने ही लगाए हैं। भारत की ओर से तीन खिलाड़ियों ने कुल 5 दोहरे शतक लगाए हैं। इसमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

आइये नज़र डालते हैं बाकी के तीन दोहरे शतक किन गैर-भारतीय बल्लेबाजों ने लगाया है:

1.क्रिस गेल - 215

Enter caption

बहुत कम ही ऐसे क्रिकेट प्रेमी होंगे जो क्रिस गेल को नहीं जानते होंगे। क्रिस गेल ने इंडियन प्रीमियर लीग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई है और उन्हें अपनी धाकड़ बल्लेबाजी और लंबे लंबे छक्के मारने के लिए जाना जाता है। लेकिन वह ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने 200 से अधिक रन बनाए हैं।

कब किया कारनामा - क्रिस गेल ने यह कारनामा 24 फरवरी 2015 को ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में विश्व कप मैच के दौरान किया।

किस टीम के खिलाफ - क्रिस गेल ने दोहरा शतक जिंबाब्वे की टीम के खिलाफ लगाया था और विश्व कप में दोहरा शतक लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज भी बने थे।

कितने रन बनाए - क्रिस गेल ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 147 गेंदों में 10 चौके और 16 छक्कों की मदद से 215 रन की आतिशी पारी खेली थी और उन्होंने अपने दोहरा शतक 138 गेंदों में पूरा किया।

2. मार्टिन गप्टिल - 237

Enter caption

मार्टिन गप्टिल को भले ही बहुत कम दर्शक जानते हैं लेकिन न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने दोहरा शतक लगाकर यह बता दिया कि इनके अंदर भी काफी काबिलियत है। मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड के ओपनर हैं।

कब किया कारनामा - मार्टिन गप्टिल ने यह कारनामा 2015 के वर्ल्ड कप के दौरान किया था। इनका दोहरा शतक वनडे इतिहास का छठा दोहरा शतक था।

किस टीम के खिलाफ - मार्टिन गप्टिल ने यह कारनामा वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था और अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

कितने रन बनाए - मार्टिन गप्टिल ने इस मैच के दौरान 152 गेंदों का सामना किया और उन्होंने 24 चौके और 11 छक्के लगाते हुए कुल 237 रन बनाए। यह स्कोर वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन बनाने का रिकॉर्ड है। रिकॉर्ड रोहित शर्मा (264) के नाम दर्ज़ है।

3. फखर ज़मान - 210

Enter caption

पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान के नाम भी वनडे क्रिकेट के इतिहास में डबल सेंचुरी मारने का रिकॉर्ड है और उन्होंने यह डबल सेंचुरी हाल ही में 2018 में लगाई है।

कब किया कारनामा - फखर जमान ने यह कारनामा 2018 के जुलाई महीने में कर दिखाया।

किस टीम के खिलाफ - पाकिस्तान टीम का मुकाबला जुलाई में जिंबाब्वे के साथ हुआ था। जहां पर फखर ज़मान ने अपनी टीम की तरफ से दोहरा शतक लगाया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने उस मैच में जिम्बाब्वे को मात दी।

कितने रन बनाए - फखर जमान ने 148 गेंदों का सामना करते हुए 210 रन बनाये जिसमें 24 चौके और 5 छक्के शामिल थे। फखर जमान इसी के साथ पाकिस्तान के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने वनडे इतिहास में 200 से अधिक रन बनाए।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़