3 भारतीय खिलाड़ी जो अपनी आईपीएल टीमों के कप्तान बन सकते हैं

शुभमन गिल
शुभमन गिल

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है। इसमें दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी एकसाथ खेलते हैं और इसी वजह से इसमें काफी कड़ा मुकाबला भी होता है। यहां पर विराट कोहली, रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोस बटलर समेत दुनिया के कई नामी-गिरामी खिलाड़ी खेलते हैं।

आईपीएल की अगर बात करें तो इसमें कप्तानी का काफी बड़ा रोल होता है। एम एस धोनी और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की कप्तानी की वजह से ही चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आईपीएल की सबसे सफल टीमें हैं। इसलिए आईपीएल में कप्तानी का महत्व काफी बढ़ जाता है। एक तरफ विराट कोहली जैसे दिग्गज कप्तान ने अभी तक एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है, वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा के नाम 4 आईपीएल ट्रॉफी हैं।

ये भी पढ़ें: वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले 3 भारतीय विकेटकीपर

आईपीएल में अक्सर ऐसा होता है, जब किसी टीम का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहता है तो फिर उस टीम के कप्तान या कोच को हटा दिया जाता है। किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों ने कई कप्तान अब तक बदले हैं। ये टीमें किसी ऐसे खिलाड़ी को कप्तान बनाती हैं जो खुद अच्छा प्रदर्शन करने के अलावा टीम को भी साथ लेकर चल सके। इसी कड़ी में हम आपको 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो आईपीएल में अपनी टीमों के कप्तान बन सकते हैं।

3.शुभमन गिल

शुभमन गिल
शुभमन गिल

शुभमन गिल भारत के बेहतरीन युवा बल्लेबाज हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था और इसी वजह से उन्हें भारतीय टीम में भी जगह मिल गई थी। इसके अलावा आईपीएल में केकेआर की टीम ने उन्हें खरीदा था।

शुभमन गिल ने अभी तक कोलकाता के लिए कई अच्छी पारियां खेली हैं। अब वो प्लेइंग इलेवन का नियमित हिस्सा होते हैं। केकेआर के कप्तान अभी दिनेश कार्तिक हैं लेकिन आने वाले सीजन में अगर उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो फिर उन्हें कप्तानी से हटाया भी जा सकता है। ऐसे में शुभमन गिल केकेआर के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। क्योंकि वो युवा खिलाड़ी हैं और लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। उन्हें घरेलू मैचों में कप्तानी का अनुभव भी है।

ये भी पढ़ें: 3 भारतीय गेंदबाज जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा गेंद फेंकी है

2.ऋषभ पंत

ऋषभ पंत
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की टीम का अहम हिस्सा हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान इस वक्त श्रेयस अय्यर हैं और उनकी कप्तानी में दिल्ली ने पिछली बार जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। श्रेयस अय्यर वैसे तो काफी शानदार कप्तानी दिल्ली के लिए कर रहे हैं लेकिन अगर आने वाले सालों में दिल्ली की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है और उन्हें रिलीज किया जाता है तो फिर ऋषभ पंत कप्तानी के दावेदार के रूप में उभर सकते हैं।

1.सुरेश रैना

सुरेश रैना
सुरेश रैना

सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के उपकप्तान हैं। जब एम एस धोनी नहीं खेल रहे होते हैं तो सुरेश रैना ही टीम का नेतृत्व करते हैं। एम एस धोनी 39 साल के हो चुके हैं, ऐसे में अब वो ज्यादा से ज्यादा 2 या 3 सीजन और खेलकर संन्यास ले सकते हैं।

एम एस धोनी की अनुपस्थिति में कप्तानी के लिए सुरेश रैना सबसे बेहतर विकल्प होंगे। वो काफी समय से टीम के उप कप्तान हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। धोनी के साथ खेलते-खेलते उन्हें काफी अनुभव भी हासिल हो चुका है। ऐसे में सुरेश रैना को सीएसके का कप्तान बनाया जा सकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता