अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़े नाम हुए हैं और कई गेंदबाजों ने अपने फील्ड में अच्छा किया है। बल्लेबाजों ने कई बार गेंदबाजी में अपने हाथ दिखाए हैं, तो गेंदबाजों ने भी कई बार अपनी बल्लेबाजी का कौशल मैदान पर दिखाया है। इन सबके बीच छक्के और चौके लगाने वाले खिलाड़ियों का अलग महत्व होता है। रोहित शर्मा, क्रिस गेल, डीविलियर्स जैसे खिलाड़ी छक्कों के लिए ही जाने जाते हैं। कई खिलाड़ी सिर्फ प्लेसमेंट और टाइमिंग के बल पर महानता की सूची में जगह बनाते हैं। गेंदबाज भी निचले क्रम में बल्लेबाजी आने पर कई बार छक्के जड़ते हुए दिखे हैं। भारत के लिए जहीर खान, श्रीनाथ, उमेश यादव, हरभजन सिंह ऐसा कई बार कर चुके हैं।
भारतीय टीम में हर खिलाड़ी के बल्ले से छक्के निकलते हुए देखे गए हैं लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि अभी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार भी छक्का नहीं लगाया है। टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूप में इन खिलाड़ियों को छक्का लगाते हुए नहीं देखा गया है। इन तीनों खिलाड़ियों का जिक्र इस आर्टिकल में यहाँ किया गया है और ख़ास बात है कि इन्होने कुल 378 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
यह भी पढ़ें:3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने कोरोना की लड़ाई में सबसे ज्यादा राशि दान में दी
युजवेंद्र चहल
इस लेग स्पिनर ने भारत के लिए 2016 में वनडे क्रिकेट से डेब्यू किया था। वहां से लेकर अब तक चहल को जितनी भी गेंद बल्लेबाजी के लिए मिली है, वे छक्का नहीं जड़ पाए हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने अब तक 11 गेंद खेली है तथा वनडे में 90 गेंद का सामना किया है लेकिन उनके बल्ले से छक्का आने का इंतजार अभी भी है। एक और खास बात यह है कि चहल ने लिस्ट ए और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल 3 छक्के लगाए हैं। उनके बल्ले से छक्का आने पर साथी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूप में झूमने वाले हैं। वनडे और टी20 मिलकर उन्होंने कुल 99 मैच खेले हैं, टेस्ट में अभी तक मौका नहीं मिला।