महेंद्र सिंह धोनी के 3 आईपीएल रिकॉर्ड जो कोई नहीं तोड़ सकता

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल का नाम सुनते ही दिमाग में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आती है। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोंनी भी दिमाग में आते हैं। आईपीएल में सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू से ही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को लीड किया है। महेंद्र सिंह धोनी ने ही इस टीम को तीन आईपीएल खिताब दिलाए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी के बिना अधूरी नजर आती है। शांत स्वभाव वाले महेंद्र सिंह धोनी टीम के हर खिलाड़ी से बेस्ट प्रदर्शन निकालना जानते हैं।

हर बार की तरह इस बार भी व्यक्गित तौर पर महेंद्र सिंह धोनी बेहतरीन खेल दिखाने का प्रयास करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दर्शक उनके चौके और छक्के देखने की इच्छा जरुर रखेंगे। आईपीएल इस बार भारत से बाहर होगा लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के क्रीज पर आते ही टीवी देखने वाले दर्शकों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोरोना वायरस के कारण इस बार सभी मुकाबले बंद स्टेडियम में होने हैं। नए रिकॉर्ड की उम्मीद से पहले महेंद्र सिंह धोनी के 3 उन कीर्तिमान के बारे में बात करते हैं जो उन्होंने आईपीएल में बनाए हैं और उन्हें शायद कोई नहीं तोड़ पाएगा।

यह भी पढ़ें:2 बल्लेबाज जो आईपीएल मैच में नाबाद 99 रन बनाकर लौटे

महेंद्र सिंह धोनी के 3 आईपीएल रिकॉर्ड

सबसे ज्यादा शिकार

महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर विकेटकीपर आईपीएल में सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट किया है। 94 कैच और 38 स्टंपिंग के साथ उन्होंने 132 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई है। हालांकि उनके पीछे 131 आउट के साथ दिनेश कार्तिक हैं लेकिन धोनी से आगे जाना इतना आसान नहीं है।

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीते

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के साथ इस मामले में कोई अन्य खिलाड़ी नहीं है। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को अपनी कप्तानी में 99 मैच जिताए हैं। अन्य मैच पुणे के लिए उन्होंने जीते। इस मामले में वह कुल 104 जीत के साथ पहले नम्बर पर हैं। अन्य कप्तानों को इस आंकड़े तक पहुँचने के लिए खासी मेहनत करनी होगी।

सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा बार फाइनल मुकाबले खेले हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 8 बार फाइनल खेला और हर बार वह कप्तान थे। इसके अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए उन्होंने फाइनल खेला लेकिन इस बार वह कप्तान नहीं थे। कुल 9 फाइनल खेलने वाले वह पहले आईपीएल खिलाड़ी हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma