3 कम लोकप्रिय खिलाड़ी जो भारत के लिए घरेलू क्रिकेट खेले लेकिन अंतरराष्ट्रीय डेब्यू दूसरे देश के लिए किया 

Neeraj
इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत भारत में रहते हुए की थी
इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत भारत में रहते हुए की थी

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 25 जून 1932 में खेला था और उसी समय से भारतीय फैंस इस खेल के दीवाने हो गए थे। क्रिकेट को भारत का सबसे पसंदीदा खेल माना जाता है। यही वजह है कि बचपन से ही लाखों बच्चे अपने देश की ओर से राष्ट्रीय टीम में खेलने का सपना देखना शुरू कर देते हैं।

हालांकि कुछ चुनिंदा प्रतिभशाली लड़के काफी संघर्ष के बाद ही देश की ओर से खेलने का अवसर पाने में सफल हो पाते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जो कभी भारतीय टीमों के लिए खेले थे लेकिन कुछ सालों बाद उन्हीं खिलाड़ियों ने दूसरे देश के लिए खेलते हुए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। इस आर्टिकल में हम उन 3 भारतीय खिलाड़ियों की बात करेंगे जो भारत में घरेलू क्रिकेट खेले फिर दूसरे देश की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने में सफल रहे।

इन खिलाड़ियों ने भारत में क्रिकेट करियर की शुरुआत के बाद अंतरराष्ट्रीय डेब्यू दूसरे देश से किया

#3 स्वप्निल पाटिल (यूएई)

स्वप्निल पाटिल (Image - Espn)
स्वप्निल पाटिल (Image - Espn)

स्वप्निल पाटिल का जन्म 15 अप्रैल 1985 को ठाणे, वडवली (मुंबई) में हुआ था। पाटिल अपने शुरुआती क्रिकेट करियर के दौरान मुंबई की अंडर-19 और अंडर-22 टीम के लिए खेले हैं। अंडर-19 टीम में रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी पाटिल के साथ खेले थे। लेकिन ये विकेटकीपर बल्लेबाज कभी मुंबई की रणजी टीम में का हिस्सा नहीं बन पाया।

इसके बाद पाटिल काम की तलाश में दुबई चले गए और और उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी, चार सालों की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें यूएई की राष्ट्रीय टीम में चुन लिया गया। पाटिल ने फरवरी 2014 में स्कॉटलैंड के विरुद्ध अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। 37 वर्षीय ये विकेटकीपर बल्लेबाज अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 13 वनडे और 18 टी20 मुकाबले खेल चुका है।

#2 जीत रावल (न्यूजीलैंड)

जीत रावल (Image - Espn)
जीत रावल (Image - Espn)

न्यूजीलैंड के 33 वर्षीय सलामी बल्लेबाज जीत रावल का जन्म 22 सितम्बर 1988 को गुजरात में हुआ था। रावल गुजरात की ओर से अंडर-15 और अंडर-17 क्रिकेट भी खेले। रावल ने अपने करियर की शुरुआत एक गेंदबाज के तौर पर शुरू की थी लेकिन धीरे-धीरे वह बल्लेबाजी में निखरते गए, और शतक बनाने के बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान बल्लेबाजी पर लगाना शुरू कर दिया।

डीएनए को दिए अपने एक इंटरव्यू में रावल ने बताया था, कि जब वह गुजरात अंडर-17 टीम का हिस्सा रहे थे तब अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, पार्थिव पटेल और इशांत शर्मा भी उनके साथ खेले हैं। 33 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कीवी टीम के लिए अब तक 24 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30.07 की औसत से 1143 रन बनाये हैं।

#1 कृष्ण चंद्रन (यूएई)

कृष्ण चंद्रन (Image - Espn)
कृष्ण चंद्रन (Image - Espn)

कृष्ण चंद्रन का जन्म 24 अगस्त 1984 को केरल के कोलेनगोड में हुआ था। चंद्रन अपने स्कूल के दिनों में रॉबिन उथप्पा और स्टुअर्ट बिन्नी के सहपाठी रह चुके हैं। बचपन से ही चंद्रन को क्रिकेट खेलने का शौक रहा है। अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने केरल की अंडर-19 टीम में जगह बना ली लेकिन भारत के लिए खेलने का सपना उनका अधूरा रह गया।

2010 में चंद्रन भारत छोड़कर यूएई चले गए और 2014 में उन्होंने यूएई की ओर से खेलते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। 37 वर्षीय ऑलराउंडर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 12 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar