IPL इतिहास के 3 सबसे लंबे छक्के, पूर्व दिग्गज गेंदबाज का नाम भी शामिल

CLT20 - Chennai Super Kings Press Conference
CLT20 - Chennai Super Kings Press Conference

IPL Longest Sixes : आईपीएल (IPL) में फैंस को चौके-छक्के खूब देखने को मिलते हैं। आईपीएल में छक्के मारने की अहमियत काफ़ी ज़्यादा है। ताबड़तोड़ छक्कों की वजह से दर्शकों में उत्साह काफी ज़्यादा बढ़ जाता है। पिछले एक दशक से ज़्यादा वक़्त में हमें आईपीएल में शानदार छक्के देखने को मिले हैं। कुछ शॉट काफ़ी दमदार होते हैं तो कुछ बेहद सही टाइमिंग के साथ लगाए गए हैं।

आमतौर पर एक आईपीएल सीज़न में 600 छक्के लगते हैं। कई छक्के बड़े आसानी से लगाए जाते हैं, तो कई ऐसे शॉट हैं जो 100 मीटर के पार चले जाते हैं। कई बार हमने देखा है कि आईपीएल में छक्कों की बारिश हुई है और बल्लेबाजों ने कई लंबे-लंबे छक्के लगाए हैं। इसी कड़ी में हम आपको आईपीएल इतिहास के 3 सबसे लंबे छक्कों के बारे में बताएंगे।

IPL इतिहास के 3 सबसे लंबे छक्के

1. एल्बी मोर्कल 125 मीटर

Sri Lanka v South Africa - ICC World Twenty20 Bangladesh 2014
Sri Lanka v South Africa - ICC World Twenty20 Bangladesh 2014

आईपीएल में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर एल्बी मोर्कल का नाम आता है। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एल्बी मोर्कल ने साल 2008 में प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। उनके बल्ले से निकला यह सिक्स आज तक आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्का है।

प्रज्ञान ओझा की गेंद पर एल्बी मोर्कल ने ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद चेपॉक स्टेडियम के बाहर जा गिरी थी। उनके इस रिकॉर्ड को आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है। एल्बी मोर्कल उस वक्त आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे।

2. प्रवीण कुमार 124 मीटर

Photo Credit - BCCI
Photo Credit - BCCI

भारतीय टीम के पूर्व बेहतरीन स्विंग गेंदबाज प्रवीण कुमार गेंदबाजी के साथ-साथ बेहतरीन हिटिंग भी करते थे। क्रिकेट को अलविदा कह चुके प्रवीण ने पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) की तरफ से खेलते हुए 2011 के सीजन में दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की गेंद पर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे लंबा छक्का लगाया था। उन्होंने 124 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। मलिंगा के खिलाफ इस तरह के शॉट को देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

3. एडम गिलक्रिस्ट 122 मीटर

एडम गिलक्रिस्ट के नाम आईपीएल का तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड है
एडम गिलक्रिस्ट के नाम आईपीएल का तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड है

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटरों में गिने जाने वाले एडम गिलक्रिस्ट के नाम आईपीएल में तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2011 में गिलक्रिस्ट ने किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए आरसीबी के गेंदबाज चार्ल्स लेंगवेल्ट की गेंद पर 122 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता