IPL नीलामी इतिहास में मुंबई इंडियंस के द्वारा खरीदे गए 3 सबसे महंगे खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे कामयाब टीम है। इस टीम ने सबसे ज्यादा पांच बार टूर्नामेंट जीता है और यह सभी खिताबी जीत उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी में हासिल की हैं। आईपीएल के शुरूआती पांच सालों में यह टीम दिग्गज खिलाड़ियों के बावजूद उतनी सफलता हासिल नहीं कर पायी लेकिन 2013 में रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद इस टीम की कायापलट हो गयी। इस टीम के इतिहास को उठाकर देखें तो इनके लिए क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी खेले, जिसमें सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गज शामिल हैं। यह टीम भी ऑक्शन में बड़ी चतुराई से खरीददारी करती है और अपनी पसंद के खिलाड़ी के लिए बड़ी धनराशि खर्च करने में पीछे नहीं रहती।

यह भी पढ़ें: 4 खिलाड़ी जिन्होंने मुंबई इंडियंस से रिलीज किये जाने के बाद IPL में शानदार प्रदर्शन किया

इस टीम ने ऑक्शन में कभी बहुत अधिक मात्रा में धनराशि खर्च करके किसी खिलाड़ी को नहीं खरीदा है। मुंबई इंडियंस की कामयाबी का राज अपने खिलाड़ियों को मैच विनर्स बनाना है। वह युवा खिलाड़ियों पर अब भरोसा दिखाकर उन्हें आगे के लिए तैयार करते हैं और इसका फायदा उन्हें ट्रॉफी जीतने में मिलता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 सबसे महंगे खिलाड़ियों की चर्चा करने जा रहे हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने नीलामी इतिहास में सबसे महंगा खरीदा है।

IPL नीलामी इतिहास में मुंबई इंडियंस के द्वारा खरीदे गए 3 सबसे महंगे खिलाड़ी

#3 इशान किशन (IPL 2018 नीलामी, 6.2 करोड़)

इशान किशन
इशान किशन

अंडर-19 विश्व कप में अच्छा करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को गुजरात लायंस ने खरीदा था। 2017 आईपीएल में इशान का औसत प्रदर्शन था लेकिन मुंबई ने इन पर भरोसा दिखते हुए 2018 आईपीएल ऑक्शन में 6.2 करोड़ में खरीदा। हालाँकि शुरूआती दो सीजन में इशान कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और उन्हें लगातार मौके भी नहीं मिले थे। हालाँकि 2020 आईपीएल उनके लिए बेहतरीन साबित हुआ और उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक 516 रन बनाये। किशन हाल ही में भारत के लिए टी20 में चुने गए थे और उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही मैन ऑफ द मैच का ख़िताब जीता।

#2 नाथन कूल्टर-नाइल (IPL 2020 नीलामी, 8 करोड़)

नाथन कूल्टर-नाइल Enter caption
नाथन कूल्टर-नाइल Enter caption

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर नाथन कूल्टर-नाइल आईपीएल 2019 में चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे लेकिन अगले सीजन के लिए होने वाले ऑक्शन में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ की बड़ी धनराशि खर्च करके खरीदा। हालांकि पिछले सीजन खेले गए आईपीएल में यह खिलाड़ी उतना बेहतर नहीं कर पाया और 7 मैचों में मात्र 5 विकेट ही हासिल कर सका। कूल्टर-नाइल को इस सीजन के पहले रिलीज कर दिया गया था लेकिन ऑक्शन में उन्हें दोबारा मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ में खरीद लिया।

#1 क्रुणाल पांड्या (IPL 2018 नीलामी, 8.8 करोड़)

क्रुणाल पांड्या
क्रुणाल पांड्या

आईपीएल 2018 से पहले ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को मुंबई इंडियंस ने 88 करोड़ में खरीद आईपीएल के ऑक्शन इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी बना दिया था। हालांकि अब यह उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन खेलने को तैयार कृष्णप्पा गौतम के नाम है। क्रुणाल आईपीएल में 2016 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे और वह इस टीम के लिए काफी अच्छे ऑलराउंडर साबित हुए हैं। क्रुणाल भारतीय टीम के लिए 2018 में टी20 में चुने गए थे और हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए धमाकेदार वनडे डेब्यू भी किया था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar