आईपीएल ऑक्शन में सबसे ज्यादा बार अनसोल्ड रहने वाले 4 खिलाड़ी

चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा

इस साल आईपीएल का 13वा सीजन खेला जाने वाला हैं। आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। इस लीग में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं।

आईपीएल ऑक्शन में कोई खिलाड़ी बड़ी कीमत में खरीदा जाता हैं तो वही कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जिन पर किसी भी टीम ने बोली नही लगाई होती हैं। इस साल आईपीएल ऑक्शन में पैट कमिंस, क्रिस मॉरिस, ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी करोड़ो रूपये में खरीदे गए हैं। हम यहां आईपीएल ऑक्शन में सबसे ज्यादा बार अनसोल्ड रहने वाले 4 खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं।


#4 नाथन लायन, 5 बार

नाथन लायन
नाथन लायन

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन हैं। इनका रिकॉर्ड भारतीय टीम के खिलाफ बहुत ही अच्छा है। टेस्ट क्रिकेट में यह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

इनका नाम पहली बार आईपीएल ऑक्शन में साल 2014 में आया था तब लियोन का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था। उस साल इन पर किसी भी आईपीएल टीम ने बोली नही लगाई थी और यह अनसोल्ड रह गए थे। इसी तरह से 2015 और 2016 के ऑक्शन में भी यह अनसोल्ड रह गए थे।

साल 2017 में इन्होंने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये कर दिया था। इसके बाद भी यह फिर से लगातार 2017 और 2018 में अनसोल्ड रह गए थे। साल 2019 के ऑक्शन में इनका नाम ही नही था। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के एक बड़े खिलाड़ी होने के बाद भी नाथन लायन आईपीएल ऑक्शन में 5 बार अनसोल्ड रहे हैं।


#3 डैरेन ब्रावो, 5 बार

डैरेन ब्रावो
डैरेन ब्रावो

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के डैरेन ब्रावो हैं। यह ड्वेन ब्रावो के भाई हैं। इन्हें साल 2012 में डेक्कन चार्जर्स और साल 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खरीदा था। साल 2013 से लेकर 2016 तक यह हर बार आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे।

इसके अलावा से 2011 में भी डैरेन ब्रावो पर ऑक्शन में किसी भी टीम ने बोली नही लगाई थी। यह बहुत सारे टी20 लीग में हिस्सा लेते हैं लेकिन फिर भी डैरेन ब्रावो आईपीएल ऑक्शन में 5 बार अनसोल्ड रहे हैं।

#2 चेतेश्वर पुजारा, 5 बार

चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम में चेतेश्वर पुजारा हैं। पुजारा भारत की टेस्ट टीम का एक बहुत अहम हिस्सा हैं। पुजारा साल 2010 से 2014 तक आईपीएल के हिस्सा रहे हैं।

इसके बाद 2015, 2016 और 2017 आईपीएल ऑक्शन में किसी भी टीम ने इन पर बोली नही लगाई थी। 2018 के आईपीएल ऑक्शन में इनका नाम नही आया था लेकिन 2019 और 2020 के ऑक्शन में नाम आने के बाद भी पुजारा अनसोल्ड रहे गए थे। पुजारा कुल 5 बार आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं।


#1 मार्टिन गप्टिल, 6 बार

मार्टिन गप्टिल
मार्टिन गप्टिल

इस लिस्ट में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं। गप्टिल विस्फोटक अंदाज से बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। इसके बावजूद साल 2011, 2013, 2014 और 2016 के आईपीएल ऑक्शन में गप्टिल के लिए किसी भी टीम ने बोली नही लगाई थी।

साल 2018 ऑक्शन में इनका नाम दो बार आया था फिर भी किसी टीम ने इन्हें खरीदने का नही सोचा था। इस साल 2020 के ऑक्शन में भी यह अनसोल्ड रह गए थे। इस तरह गप्टिल आईपीएल ऑक्शन में 6 बार अनसोल्ड रहे हैं। ऑक्शन के बाद साल 2016 और 2018 में मुम्बई इंडियंस की टीम ने इन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma