4 खिलाड़ी जिन्होंने मुंबई इंडियंस से रिलीज किये जाने के बाद IPL में शानदार प्रदर्शन किया 

शिखर धवन और ड्वेन ब्रावो
शिखर धवन और ड्वेन ब्रावो

आईपीएल के अब तक के इतिहास पर गौर करें तो मुंबई इंडियंस की टीम को इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम कहा जा सकता है। टीम ने अब तक पांच बार आईपीएल का ख़िताब जीता है। टीम ने अपना पहला खिताब 2013 में इसके बाद 2015 , 2017 , और फिर लगातार 2019 और 2020 में खिताब जीता। रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद इस टीम ने लगातार सफलता हासिल की हैं। इस टीम का कोचिंग स्टाफ भी बहुत शानदार है, जिसमे सचिन तेंदुलकर, महेला जयवर्धने, ज़हीर खान जैसे दिग्गज मौजूद हैं, जो युवाओं को लगातार सलाह देकर उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें खराब प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में नहीं चुना गया

इस टीम से खेलकर कई खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में भी दस्तक दी है। बुमराह, पांड्या ब्रदर्स, इशान किशन और सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ी इसी टीम के लिए खेलकर भारतीय टीम तक पहुंचे। इससे यह साफ़ पता चलता है कि इस टीम से खेलने में आपका प्रदर्शन कैसा रहता है। हालाँकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हुए हैं, जिनका इस टीम के साथ प्रदर्शन सही नहीं रहा और उन्होंने दूसरी टीमों के लिए बेहतर किया है।

4 खिलाड़ी जिन्होंने मुंबई इंडियंस से रिलीज किये जाने के बाद IPL में शानदार प्रदर्शन किया

#4 श्रेयस गोपाल

श्रेयस गोपाल
श्रेयस गोपाल

कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद 2014 में लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया। टीम के साथ 4 सीजन रहने के बावजूद इन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और 6 मैचों में ही खेलने का मौका मिला, जिसमें श्रेयस ने 7 विकेट हासिल किये। 2017 में मुंबई ने इन्हें रिलीज कर दिया और जनवरी 2018 में हुए ऑक्शन में राजस्थान ने इस गेंदबाज को खरीदा। इसके बाद से यह इस टीम के प्रमुख स्पिनर बन चुके हैं। राजस्थान के लिए 39 मैचों में गोपाल अब तक 41 विकेट हासिल कर चुके हैं और उनके नाम एक हैट्रिक भी है।

#3 शिखर धवन

शिखर धवन
शिखर धवन

भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ की थी। हालाँकि दिल्ली के लिए एक ही सीजन खेलने के बाद मुंबई ने उन्हें आशीष नेहरा के साथ दिल्ली की टीम से ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल कर लिया था और धवन ने 2009 तथा 2010 का सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेला। मुंबई के लिए धवन ने 17 मैच खेले और महज 231 रन बनाये। खराब प्रदर्शन के कारण धवन को 2011 के ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया था और इसके बाद उन्हें डेक्कन चार्जर्स ने खरीदा।

धवन ने इस टीम के लिए कई सीजन खेले और बाद में उन्हें टीम का नाम बदलने पर कप्तानी भी मिली। धवन ने 2016 में हैदराबाद की खिताबी जीत में भी अहम रोल निभाया था। 2019 में दिल्ली ने उन्हें अपने साथ जोड़ा और उन्होंने पिछले सीजन टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाये थे।

#2 अम्बाती रायडू

अम्बाती रायडू
अम्बाती रायडू

अम्बाती रायडू ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए की थी। इस बालेबाज ने मुंबई इंडियसन के लिए रायडून ने 8 सीजन खेले और टीम को खिताब जितवाने में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया। रायडू ने मुंबई के लिए 114 मैचों में 27.15 की औसत से 2416 रन बनाये। हालांकि मुंबई ने आईपीएल 2018 से पहले इस बल्लेबाज को रिलीज कर दिया और उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा। रायडू ने चेन्नई के लिए धमाकेदार डेब्यू सीजन खेला और उनकी खिताबी जीत में अहम रोल निभाया। उन्होंने उस सीजन 602 रन बनाये। इसके बाद रायडू ने अगले सीजन 282 तथा 2020 में 359 रन बनाये। रायडू इस सीजन भी इसी टीम का हिस्सा हैं।

#1 ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो
ड्वेन ब्रावो

टी20 क्रिकेट के लिहाज से वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो को माहिर खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के लिए 2008 में करते हुए 2010 तक टीम का हिस्सा बने रहे। हालांकि मुंबई के साथ ब्रावो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन उनके करियर में असली उछाल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए आया। ब्रावो को चेन्नई ने अपने साथ 2011 आईपीएल में जोड़ा और तब से वह इस टीम के मैच विनर्स में से एक हैं। इस आलराउंडर ने चेन्नई के लिए 95 मैचों में 25.24 के औसत और 135.36 के स्ट्राइक-रेट से 934 रन बनाए हैं। उन्होंने गेंदबाजी में 8.39 के इकॉनमी रेट से 110 विकेट भी लिए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar