टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज 

क्रिस गेल और विराट कोहली
क्रिस गेल और विराट कोहली

इस साल टी20 विश्व कप खेला जाने वाला है। किसी भी खिलाड़ी के लिए टी20 विश्व कप खेलना एक बड़ी बात होती है। पिछला टी20 विश्व कप साल 2016 में खेला गया था, जिसमे वेस्टइंडीज की टीम विश्व विजेता बनी थी।

ये भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा 5 खिलाड़ी जो पहले सीजन का भी हिस्सा थे

टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज की टीम ने 2 बार जीता हैं, तो वहीं भारतीय टीम ने साल 2007 का पहला टी20 विश्व कप जीता था। क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करना किसी भी खिलाड़ी के लिए काफी मुश्किल होता है। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने हर लगातार अच्छा खेल दिखाया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप में किन-किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।


#5 तिलकरत्ने दिलशान, श्रीलंका

तिलकरत्ने दिलशान
तिलकरत्ने दिलशान

इस सूची में पांचवें स्थान पर श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान हैं। दिलशान ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने टी20 विश्व कप में खेले गए 35 मुकाबलों में 30.93 की औसत से 897 रन बनाए। इस दौरान दिलशान ने 6 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया।

दिलशान ने अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में खेले गए 80 मैचों में 1889 रन बनाए, जिसमें 13 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 104 रन है।


#4 रोहित शर्मा, भारत

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

इस सूची में चौथे स्थान पर भारत के मौजूदा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजो में से एक हैं। रोहित ने 2007 से 2016 के बीच टी20 विश्व कप में खेले गए 28 मैचों में 39.58 की औसत से 673 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने 6 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

रोहित शर्मा अबतक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 2633 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 19 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित ने सबसे ज्यादा 4 शतक भी मारे हैं।

#3 महेला जयवर्द्धने, श्रीलंका

महेला जयवर्द्धने
महेला जयवर्द्धने

इस सूची में तीसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्द्धने हैं। महेला श्रीलंका के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक थे। उन्होंने टी20 विश्व कप में खेले गए 31 मैचों में 39.07 की औसत से 1016 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया।


#2 क्रिस गेल, वेस्टइंडीज

क्रिस गेल
क्रिस गेल

इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड गेल के नाम है। गेल दुनिया के बहुत सारी टी20 लीग में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में खेले गए 28 मुकाबलो में 40 की औसत से 920 रन बनाए हैं। इस दौरान गेल ने 9 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।


#1 विराट कोहली, भारत

विराट कोहली
विराट कोहली

इस सूची में पहले स्थान पर भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली हैं। उनका रिकॉर्ड सभी फॉर्मेट में बहुत शानदार है। उन्होंने टी20 विश्व कप में खेले गए 16 मैचों में 86.33 की औसत से 777 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने कुल 9 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।