5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

भारत की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
भारत की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

टी20 अंतरराष्ट्रीय में अगर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो यह विश्व रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम है और भारत के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 155 छक्के लगाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सिर्फ 8 बल्लेबाजों ने 100 से ऊपर छक्के लगाए हैं, जिसमें रोहित शर्मा एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

मार्टिन गप्टिल और रोहित शर्मा के अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और एविन लुईस, ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर एवं इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन ने 100 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

आइये नज़र डालते हैं टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाजों पर:

5 - सुरेश रैना (58 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के)

सुरेश रैना - 58 छक्कों के साथ अभी भी टॉप 5 में मौजूद
सुरेश रैना - 58 छक्कों के साथ अभी भी टॉप 5 में मौजूद

सुरेश रैना ने भारत के लिए 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले, जिसमें उन्होंने 58 छक्के लगाए। रैना ने अपने करियर में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 1605 रन बनाए हैं एवं उनका सर्वाधिक स्कोर 101 है। सुरेश रैना टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे। उन्होंने 2010 टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक शतक लगाया था।

4 - केएल राहुल (73 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के)

केएल राहुल तेज़ी से 100 छक्कों की तरफ बढ़ते हुए
केएल राहुल तेज़ी से 100 छक्कों की तरफ बढ़ते हुए

केएल राहुल ने अभी तक भारत की तरफ से 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं, जिसमें उनके नाम 73 छक्के हैं। केएल राहुल ने अपने करियर में 2 शतक और 16 अर्धशतक की मदद से 1831 रन बनाए हैं एवं उनका सर्वाधिक स्कोर 110* है। केएल राहुल मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन टी20 बल्लेबाजों में शामिल हैं।

3 - युवराज सिंह (74 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के)

युवराज सिंह - एक ओवर में 6 छक्के का रिकॉर्ड
युवराज सिंह - एक ओवर में 6 छक्के का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रह चुके युवराज सिंह के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 74 छक्के दर्ज़ हैं। युवराज ने अपने करियर में 58 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 8 अर्धशतक की मदद से 1177 रन बनाये और उनका सर्वाधिक स्कोर 77* रहा। युवराज सिंह टी20 के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार हैं और 2007 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने एक ओवर में 6 छक्के लगाने का अनोखा कारनामा भी किया था। युवराज ने उस मैच में सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था, जो आज भी एक विश्व रिकॉर्ड है।

2 - विराट कोहली (92 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के)

विराट कोहली
विराट कोहली

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली के नाम 97 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 92 छक्के हैं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में कोहली दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने अभी तक अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 30 अर्धशतक की मदद से 3296 रन बनाये हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 94* है।

1 - रोहित शर्मा (155 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के)

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को मौजूदा समय का सबसे बेहतरीन टी20 बल्लेबाज माना जाता है और उनके रिकॉर्ड भी इस बात को सही साबित करते हैं। रोहित शर्मा ने अभी तक 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं, जिसमें उनके नाम रिकॉर्ड 155 छक्के दर्ज़ हैं। रोहित शर्मा ने अपने करियर में अभी तक 3313 रन बनाये हैं और उनके नाम 4 शतक भी है, जो कि एक और विश्व रिकॉर्ड है। सबसे ज्यादा रनों के मामले में भी रोहित शर्मा विश्व में दूसरे स्थान पर हैं और उनसे आगे सिर्फ मार्टिन गप्टिल ही हैं।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़