# अफगानिस्तान vs आयरलैंड (30 छक्के, 2019)
23 फरवरी 2019 को देहरादून में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 278/3 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था, जिसमें उनकी तरफ से 22 छक्के लगे थे। हज़रतुल्लाह ज़ज़ाई ने 16 छक्कों के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था। आयरलैंड ने जवाब में 194/6 का स्कोर बनाया था, जिसमें उनकी तरफ से 8 छक्के लगे थे।
# भारत vs श्रीलंका (31 छक्के, 2017)
22 दिसंबर 2017 को भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। इंदौर में भारत ने रोहित शर्मा (118, 35 गेंद में रिकॉर्ड शतक, 10 छक्के) और केएल राहुल (89, 8 छक्के) की धुआंधार पारियों की बदौलत 260/5 का स्कोर बनाया, जिसमें कुल मिलाकर 21 छक्के लगे। श्रीलंका ने जवाब में 172 रन बनाये और उनकी पारी में कुल 10 छक्के लगे।
Published 17 Jun 2020, 17:17 IST