महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा बयान

एडम गिलक्रिस्ट
एडम गिलक्रिस्ट

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने अहम बयान दिया है। महेंद्र सिंह धोनी को गिलक्रिस्ट ने श्रेष्ठ विकेटकीपर बताया है। गिलक्रिस्ट ने संगकारा, ब्रेंडन मैकलम और मार्क बाउचर से आगे महेंद्र सिंह धोनी को रखा। इसके अलावा एडम गिलक्रिस्ट ने इन चारों विकेटकीपरों को शानदार बताया लेकिन श्रेष्ठता के मामले में महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया।

एक टीवी बातचीत में एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि मैं गिली हूँ सिली नहीं। मैं एक भारतीय की बात कर रहा हूँ जिसके भारत में काफी फैन्स हैं। संगकारा और मैकलम से ऊपर धोनी हैं। मार्क बाउचर के बारे में उन्होंने कहा कि आँख में चोट के कारण उनका करियर छोटा रहा लेकिन इस ग्रुप में उनका भी नाम है।

यह भी पढ़ें:मुझे लगा कि मैंने देश के साथ धोखा किया है- इशांत शर्मा

महेंद्र सिंह टॉप 3 में शामिल

विकेट के पीछे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शिकार करने वाली विकेटकीपरों के मामले में महेंद्र सिंह धोनी तीसरे स्थान पर आते हैं। उनसे आगे एडम गिलक्रिस्ट और मार्क बाउचर का नाम है। विकेट के पीछे शानदार काम करने के अलावा धोनी को सबसे बेहतरीन फिनिशर भी माना जाता है। इन सबके अलावा एक और चीज है जो महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ख़ास बनाती है वह उनकी वनडे औसत है। वनडे में माही की औसत 50 की है। निचले क्रम से बल्लेबाजी करते हुए इस औसत को बरकरार रख पाना एक मुश्किल काम है।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के करियर पर बात करते हुए गिलक्रिस्ट ने कहा कि जिस तरह उनका करियर बना मुझे यह काफी पसंद आया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह धोनी ने खुद को हैण्डल किया है, वह एक असाधारण कार्य है।

गौरतलब है कि धोनी कीपिंग के अलावा भी कई चीजों में माहिर हैं। कप्तानी में भी उनका नाम अग्रिम पंक्ति में आता है। आईपीएल हो या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, धोनी ने हर जगह अपना नाम किया है।

पिछले साल के बाद से महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम में नहीं खेले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में टीम की हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने किसी भी प्रारूप में नहीं खेला है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma