AUS vs NZ Dream11 Team Prediction (Ist ODI), आज के मैच के लिए फैंटेसी क्रिकेट टिप्स और प्लेइंग 11 अपडेट - Mar 13th, 2020

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें शुक्रवार को पहले मैच में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में पराजय का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने भारत को क्लीन स्वीप किया है। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी। घरेलू पिच होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया को फायदा हो सकता है।

कीवी टीम को हराना ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं होगा और एक कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। इस आर्टिकल में मैच से सम्बंधित ड्रील इलेवन प्रेडिक्शन और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स के बारे में बताया गया है।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम

ऑस्ट्रेलिया

आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मार्नस लैबुशेन, मिचेल मार्श, केन रिचर्डसन, डार्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।

न्यूजीलैंड

केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम, टॉम ब्लंडेल, टॉम लैथम, लोकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी, इश सोढ़ी, काइल जेमिसन, टिम साउदी।

अंतिम ग्यारह के बारे में अपडेट

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम एडम जाम्पा और एश्टन एगर के रूप में दो स्पिनर इस मैच में खिला सकती है। आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर के अलावा स्मिथ और लैबुशेन के रूप में उनका पास मजबूत बल्लेबाजी है। डार्सी शॉर्ट और मिचेल मार्श को भी टीम में जगह मिलने की पूरी सम्भावना है। स्टार्क और कमिंस मुख्य गेंदबाज हो सकते हैं तथा रिचर्डसन और हेजलवुड में से कोई एक खेल सकता है।

संभावित एकादश: वॉर्नर, फिंच (कप्तान), स्मिथ, लैबुशेन, शॉर्ट, कैरी, एगर, स्टार्क, कमिंस, जाम्पा, रिचर्डसन/हेजलवुड।

न्यूजीलैंड

भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली कीवी टीम सेटल नजर आ रही है। टॉप क्रम में मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स अच्छे नजर आ रहे हैं। उनके बाद कप्तान केन विलियमसन आते हैं। टॉम लैथम और रॉस टेलर मध्यक्रम को मजबूत बनाते हैं। ग्रैंडहोम, नीशम और सैंटनर को भी अंतिम ग्यारह में जगह मिल सकती हैं। एक मजबूत टीम न्यूजीलैंड की तरफ से इस मैच में देखने को मिल सकती है।

संभावित एकादश: गप्टिल, निकोल्स, विलियमसन (कप्तान), टेलर, लैथम, नीशम, डी ग्रैंडहोम, सैंटनर, साउदी/जेमिसन, बोल्ट, फर्ग्युसन।

मैच डिटेल

ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड, पहला वनडे

13 मार्च, 2020, सुबह 9 बजे (भारतीय समय)

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी।

पिच रिपोर्ट

सिडनी में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। यहाँ कुछ मदद स्पिनरों के लिए भी होती है। बादलों की आवाजाही की स्थिति में तेज गेंदबाजों को स्विंग भी मिल सकती है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही माना जा सकता है। गति में मिश्रण अहम चीज साबित हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड, DREAM11 टिप्स

विकेटकीपर- हालिया फॉर्म को देखते हुए टॉम लैथम को आदर्श चयन कह सकते हैं। एलेक्स कैरी से ज्यादा गहराई लैथम की बल्लेबाजी में नजर आती है। भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान उन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। कैरी से पहले उनका नाम फैंटेसी टीम के लिए आता है।

बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर का नाम प्राथमिकता में होना चाहिए। उनके बाद रॉस टेलर का नाम भी आना चाहिए। उनकी फॉर्म अच्छी चल रही है। पूर्व कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ को भी फैंटेसी टीम में शामिल करना चाहिए। आरोन फिंच भी एक उचित विकल्प हैं। मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

ऑल राउंडर- एश्टन एगर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन किया था। उन्हें प्राथमिकता दी जा सकती है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में यह खिलाड़ी बेहतरीन है। जेम्स नीशम और कॉलिन डी ग्रैंडहोम का नाम भी इसमें लिया जा सकता है।

गेंदबाज- मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर गेंदबाजों में से एक हैं, उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट और लोकी फर्ग्युसन का नाम भी इस लिस्ट में आना चाहिए। एडम जाम्पा और पैट कमिंस के अलावा काइल जेमिसन के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।

कप्तान- स्टीम स्मिथ और डेविड वॉर्नर का नाम इस श्रेणी में सबसे पहले आना चाहिए। उनके अलावा रॉस टेलर एक आदर्श चयन साबित हो सकते हैं। गेंदबाजों में पैट कमिंस भी इस श्रेणी के योग्य हैं। केन विलियमसन भी उचित विकल्प हैं।

DREAM11 Team Prediction

Fantasy Suggestion #1

टॉम लैथम, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर, एश्टन एगर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, लोकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट।

कप्तान- स्टीव स्मिथ, उपकप्तान- रॉस टेलर।

Fantasy Suggestion #2

टॉम लैथम, डेविड वॉर्नर, हेनरी निकोल्स, स्टीव स्मिथ , मार्नस लैबुशेन, केन विलियमसन, जेम्स नीशम, पैट कमिंस, एडम जाम्पा, लोकी फर्ग्युसन, काइल जेमिसन।

कप्तान- डेविड वॉर्नर, उपकप्तान- पैट कमिंस।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma