सौरव गांगुली ने एम एस धोनी के संन्यास को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

सौरव गांगुली और एम एस धोनी
सौरव गांगुली और एम एस धोनी

विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी के संन्यास के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। अब इसी कड़ी में बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने भी धोनी को लेकर बयान दिया है। सौरव गांगुली ने एम एस धोनी के संन्यास को एक युग का अंत बताया है। गांगुली ने कहा कि उनकी लीडरशिप क्वालिटी को मैच करना काफी मुश्किल होगा।

सौरव गांगुली ने कहा ' ये एक युग का अंत है। अपने देश और वर्ल्ड क्रिकेट के लिए वो बहुत ही जबरदस्त प्लेयर रहे हैं। उनके अंदर जो लीडरशिप क्वालिटी थी उसको मैच करना काफी मुश्किल होगा, खासकर क्रिकेट के छोटे प्रारूप में। शुरुआती दिनों में वनडे में उनकी बैटिंग ने वर्ल्ड क्रिकेट को उनके बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। हालांकि हर एक अच्छी चीज का अंत जरुर होता है और धोनी का सफर भी कुछ वैसा ही रहा।'

ये भी पढ़ें: एम एस धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर के बेहतरीन रिकॉर्ड्स

सौरव गांगुली ने एम एस धोनी को शुभकामनाएं दी

सौरव गांगुली ने आगे कहा ' एम एस धोनी ने विकेटकीपर्स के लिए काफी ऊंचा स्टैंडर्ड सेट किया है और भारत के लिए अलग पहचान बनाई है। उनके मन में कोई मलाल नहीं होगा। उनका करियर काफी जबरदस्त रहा है और मैं उनको आगे के लिए बधाई देता हूं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो डालते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया और संन्यास की घोषणा भी कर दी। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए कप्तानी के अलावा बेस्ट फिनिशर की भूमिका भी निभाई।

भारतीय टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने तीनों प्रारूप में कप्तानी की। इस दौरान उनकी सबसे ज्यादा शानदार सफलता वनडे प्रारूप में रही। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और 27 में उन्हें जीत मिली। इसके अलावा 199 वनडे में कप्तानी के दौरान भारत को 110 में जीत मिली। टी20 क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 72 मैचों में कप्तानी की और 41 में जीत मिली। महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी में भारत ने वनडे और टी20 विश्वकप के अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी में भी जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: एम एस धोनी और सुरेश रैना के बीच वनडे में हुई 5 सबसे बड़ी साझेदारियां

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता