मुंबई इंडियंस के पहले मैच में खेल सकते हैं क्रिस लिन

ऑस्ट्रेलिया (Australia) से आने वाले क्रिस लिन लगातार दूसरी साल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम का हिस्सा है और इस बार वह पहले ही मैच से मुंबई के लिए डेब्यू कर सकते हैं। क्रिस लिन (Chris Lynn) को पिछले साल मुंबई ने अपने साथ शामिल किया था लेकिन वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। इस बार उनके पास मुंबई इंडियंस के लिए ओपन करने का पूरा मौका रहेगा।

दक्षिण अफ़्रीकी टीम के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईपीएल के इस सीजन के शुरुआती चरण से बाहर रह सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ़्रीकी टीम में उनका नाम शामिल है। नेशनल ड्यूटी के कारण ये खिलाड़ी देरी से भारत आएँगे और आने के बाद उन्हें सात दिन के अनिवार्य क्वारंटीन से गुजरना होगा। क्विंटन डी कॉक का नाम भी इसमें शामिल है। डी कॉक जब क्वारंटीन में होंगे, उस समय मुंबई इंडियंस के लिए बतौर विदेशी खिलाड़ी क्रिस लिन खेल सकते हैं। वह विशेषज्ञ ओपनर हैं और तेज बल्लेबाजी भी करते हैं।

पिछले सीजन नहीं खेल पाए थे क्रिस लिन

पिछले आईपीएल में टीम का हिस्सा होने के बाद भी लिन को खेलने का मौका नहीं मिला था। क्विंटन डी कॉक ने सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। इसे देखते हुए क्रिस लिन को मौका नहीं मिल पाया था। इस बार लिन के खेलने के पूरे आसार है। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ 9 अप्रैल को चेन्नई में होगा। लिन अंतिम ग्यारह में शामिल किये जा सकते हैं।

इससे पहले क्रिस लिन आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हुए भी कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं। 2020 आईपीएल से पहले केकेआर की टीम से लिन को रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने क्रिस लिन को 2 करोड़ रूपये बेस प्राइस के साथ खरीदा गया था। इस बार उनका मुंबई डेब्यू होने के पूरे आसार है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma