Cricket Records: टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 4 बल्लेबाज

रोहित शर्मा और विराट कोहली
रोहित शर्मा और विराट कोहली

क्रिकेट को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। इसमें टी-20 फॉर्मेट सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिलती है। बल्लेबाज कम से कम गेंदों में ज्यादा रन बनाने का प्रयास करते हैं।

ये भी पढ़ें:- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 बल्लेबाज

मात्र 20 ओवरों का होने के बावजूद भी टी20 में कई बल्लेबाजों ने शतक जड़े है। हालांकि शतक की अपेक्षा टी20 क्रिकेट में अर्धशतक लगाना ज्यादा आसान होता है।

अब तक कई सारे खिलाड़ियों ने टी20 में अर्धशतक जड़े हैं। टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं, लेकिन हर एक क्रिकेट फैन को टी-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानने में रुचि होगी। इसलिए हम बात करने वाले हैं टी-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 4 बल्लेबाजों के बारे में।

#4 पॉल स्टर्लिंग- 16 अर्धशतक

पॉल स्टर्लिंग
पॉल स्टर्लिंग

पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक हैं। वह शुरुआत से ही इस टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। पॉल मूल रूप से एक ओपनर हैं और वह मिडिल ऑर्डर में भी जरूरत के अनुसार बल्लेबाजी कर लेते हैं।

पॉल स्टर्लिंग ने अभी तक अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में 16 अर्धशतक लगाए हैं। वह एक भी शतक लगाने में कामयाब नहीं हुए हैं। स्टार्लिंग ने 72 टी20 मैचों में 1929 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 91 रन का है। उन्होंने अपने टी20 करियर में 29.6 की औसत से रन बनाए हैं।

#3 मार्टिन गप्टिल- 17 अर्धशतक

मार्टिन गप्टिल
मार्टिन गप्टिल

मार्टिन गप्टिल न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज हैं। गप्टिल को टी-20 स्पेशलिस्ट माना जाता है। वह अभी तक टी-20 इंटरनेशनल में 17 अर्धशतक और 2 शतक लगा चुके हैं। गप्टिल ने 83 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2436 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक सकोर 105 रन का रहा है।

#2 रोहित शर्मा- 23 अर्धशतक

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर में 4 शतक लगाए हैं। इसके अलावा रोहित के नाम 23 अर्धशतक भी हैं। रोहित सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

रोहित ने अब तक खेले गए 104 टी20 मुकाबलों में 2633 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.10 का रहा है। रोहित हमेशा से ही अच्छा प्रदर्शन करते आये हैं और वह भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत देते हैं।

#1 विराट कोहली- 24 अर्धशतक

विराट कोहली
विराट कोहली

विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान हैं और टीम उनकी कप्तानी में लगातार जीत भी दर्ज कर रही है। कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं। विराट ने टी20 में सबसे ज्यादा 24 अर्धशतक लगाए हैं।

विराट ने अभी तक 75 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 52.66 की जबरदस्त औसत से 2633 रन बनाए हैं। इन सबके अलावा वह 20 बार नाबाद भी रहे हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता