IPL 2021 Auction: दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट और जानकारी

Delhi Capitals
Delhi Capitals

आईपीएल (IPL) के पिछले सीजन में उपविजेता रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने और मजबूती के साथ इस बार मैदान पर उतरने की योजना बनाई है। आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने कुल आठ नए खिलाड़ी खरीदे। इनमें स्टीव स्मिथ और उमेश यादव जैसे दिग्गज नाम भी शामिल हैं। दिल्ली ने कुछ खिलाड़ी रिलीज किये थे जिनके स्थान पर नए नाम आने तय थे।

स्टीव स्मिथ और उमेश यादव के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम में विष्णु विनोद, रिपल पटेल, लुकमान मेरिवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम करन और सैम बिलिंग्स जैसे नाम शामिल किये। टॉम करन के लिए लम्बी बोली देखने को मिली। सीम बिलिंग्स पहली बार में अनसोल्ड रहे लेकिन बाद में दिल्ली ने उन्हें खरीद लिया।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, रिखिंग अनाचार , इशांत शर्मा, आवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपाल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, टॉम करन, सैम बिलिंग्स।

पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में धाकड़ खेल दिखाते हुए हर टीम को पराजय का सामना करने पर मजबूर करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। वहां उनका सामना नम्बर एक टीम मुंबई इंडियंस से हुआ था। मुंबई के सामने दिल्ली को पराजित होना पड़ा था। प्रदर्शन के मामले में दिल्ली के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया था।

नीलामी से पहले दिल्ली के कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए नए नाम शामिल करने की दिशा में काम शुरू हुआ और नीलामी में पहले से ही कुछ नामों पर टीम का लक्ष्य था। स्टीव स्मिथ और उमेश यादव के अलावा टॉम करन के आने से दिल्ली की टीम में और ज्यादा मजबूती आएगी जो विपक्षी टीमों के लिए अच्छा संकेत नहीं होगा।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma